कौन हैं ‘जयेशभाई जोरदार’ की पत्नी बनीं शालिनी पांडे? खास है कनेक्शन

1994 में जन्मीं शालिनी ने तेलुगू, तमिल और हिन्दी में फिल्में की हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जबलपुर में थियटेर से की।

Arrow

फिल्मों में आने का उनका किस्सा भी काफी रोचक है। शालिनी के पिता चाहते थे कि वह इंजीनियरिंग करें लेकिन वह एक्टिंग के क्षेत्र में जाना चाहती थीं। इसके लिए वह घर से भाग गई थीं।

Arrow

शालिनी ने तेलुगू फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ से फिल्मों में कदम रखा। फिल्म 2017 में आई थी। ‘अर्जुन रेड्डी’ की हिन्दी रीमेक शाहिद कपूर की ‘कबीर सिंह’ है।

Arrow

2019 में उन्होंने तमिल इंडस्ट्री में डेब्यू किया। उन्होंने फिल्म 100% Kadhal में काम किया।

Arrow

शालिनी ने फिल्म ‘मेरी निम्मो’ से हिन्दी सिनेमा जगत में कदम रखा। इसमें उन्होंने निम्मो की दोस्त का कैमियो रोल किया। इसके अलावा उन्होंने ‘बमफाड़’ में रोल निभाया।

Arrow

मुख्य अभिनेत्री के तौर पर शालिनी ‘जयेशभाई जोरदार’ में दिखेंगी। फिल्म में वह रणवीर सिंह की पत्नी मुद्रा पटेल बनी हैं।

Arrow

उनकी अभी तक 11 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। इसके अलावा वह टीवी शो मन में है विश्वास और क्राइम पेट्रोल में भी एपिसोडिक रोल किए हैं।

Arrow

शालिनी सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें फैन्स और फॉलोवर्स के लिए शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 17 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

Arrow