शादी में बंधन में बंधे भारतीय स्पिनर राहुल चाहर, फोटोज हुई वायरल

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर राहुल चाहर आगामी आईपीएल सीजन से पहले फैशन डिजायनर ईशानी जौहर के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं।

दोनों की 2019 से सगाई हुई थी और 9 मार्च 2022 को गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग हुई है। रिपोर्ट्स की मानें तो शादी का रिसेप्शन 12 मार्च को होगा।

22 वर्षीय स्पिनर ने भारत के लिए 6 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 7 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने 2021 में श्रीलंका के खिलाफ अपनी एक वनडे मैच खेला है। इस मैच में उन्होंने तीन विकेट झटके थे। 

2017 में चाहर ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की ओर से खेलते हुए आईपीएल में डेब्यू किया था। इसके बाद 2018 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 1.9 करोड़ में खरीदा।

चाहर ने 42 मैचों में 43 विकेट हासिल किए हैं। उनका सबसे बेहतर प्रदर्शन पिछले सीजन आया, जब उन्होंने 11 मैचों में 24.46 के औसत से 13 विकेट लिए। 

राहुल चाहर आईपीएल के 15वें सीजन में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। किंग्स ने उन्हें 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे। 

ईशानी जौहर और राहुल चाहर की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही हैं। दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में थे।

इससे पहले भी दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रही है, दोनों को मुंबई इंडियंस के कैंप में भी एक साथ देखा गया था।