Corona Crisis / महज 1 हफ्ते में दर्ज 10 लाख मामले, क्या अमेरिका का रिकॉर्ड टूटेगा...

Zoom News : Apr 13, 2021, 03:58 PM
India Coronavirus Cases : पिछले एक हफ्ते से लगातार हर दिन भारत में कोरोनावायरस से एक लाख से ज्यादा केस मिल रहे हैं और पिछले तीन दिनों में यह तादाद डेढ़ लाख से भी ऊपर रही है।महामारी की बढ़ती रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महज 7 दिनों में रिकॉर्ड दस लाख से ज्यादा COVID-19 के नए केस दर्ज हुए हैं, जो अब तक की सबसे तेज गति है। भारत में 05 अप्रैल 2021 को पहली बार एक लाख से ज्यादा कोरोना के केस आए थे। इसने कोरोना के सबसे ज्यादा मामलों का पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था, जो 17 सितंबर 2020 को 97,894 केस का था। मगर 7 से आज 13 अप्रैल के बीच आठ दिनों में 10 लाख 03 हजार 314 मामले रिपोर्ट हो चुके हैं। 

विशेषज्ञों को आशंका है कि पिछले एक हफ्ते में जिस तरह से कोरोना के नए मामलों (Coronavirus)में 5 से 10 फीसदी का उतार-चढ़ाव दिख रहा है, उससे अगले हफ्ते यह आंकड़ा दो लाख तक भी छू सकता है। तो सवाल है कि क्या अमेरिका का रिकॉर्ड टूटेगा।अभी तक किसी भी देश में एक दिन में सर्वाधिक ढाई लाख कोरोना के मामले आए हैं। सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के मुताबिक, अमेरिका में 16 दिसंबर 2020 को एक दिन में 2।48 लाख कोरोना वायरस के मामले मिले थे और 2706 लोगों की मौत एक दिन में हुई थी। तब अमेरिका में कोरोना के कुल केस भी 1 करोड़ 50 लाख के करीब थे, जिस पड़ाव की ओर भारत आज बढ़ रहा है।

सबसे तेज रफ्तार इस बार

भारत में सितंबर में कोरोना की जब पहली लहर चरम पर थी, तब 4 से 15 सितंबर के बीच  11 दिनों में भारत में 10 लाख केस मिले थे।लेकिन 7 से 13 अप्रैल के बीच एक हफ्ते में ही 10 लाख से ज्यादा मामले हो गए हैं। यह सबसे कम दिनों में दस लाख केस आने का रिकॉर्ड है। 

अमेरिका से एक हफ्ते दो गुना मामले...

अगर पिछले एक हफ्ते की बात करें तो अमेरिका में कोरोना के 4।73 लाख केस सामने आए हैं। जबकि भारत में इससे दोगुना मामले रिपोर्ट हुए हैं। 12 अप्रैल को अमेरिका में महज 49409 केस ही मिले हैं, जबकि भारत में केस 3 गुना (1।61 लाख) से भी ज्यादा हैं। हालांकि अमेरिका और भारत में रोजाना की मौतों की संख्या औसतन 800-900 के करीब है। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 328 मरीजों की मौत हुई है, जबकि भारत में इससे ज्यादा 879 मौतें (Coronavirus Deaths India) हुई हैं।

ब्राजील को छोड़ दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश 

भारत मंगलवार को कोरोना के कुल मामलों के आधार पर दुनिया का सबसे ज्यादा प्रभावित देश बन गया है। भारत में कुल केस 13689453 तक पहुंच गई है, जबकि ब्राजील में 1, 35,21, 409 मरीज अब तक मिले हैं।हालांकि कोरोना से कुल मौतों में भारत तीसरे नंबर है। 

पिछले 24 घंटे में 879 लोगों की मौत

भारत में मंगलवार को पिछले 24 घंटे में 161736 नए मामले (Corona New Cases) मिले हैं, जबकि 879 मरीजों की मौत हुई है। भारत में पिछले 24 घंटे में 1,61,736 नए COVID-19 के मामले दर्ज हुए हैं। देश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 1,36,89,453 हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में 97,168 मरीजों को छुट्टी दी गी है। अब तक 1,22,53,697 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल 12,64,698 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोरोना से देश में कुल 1,71,058 मरीजों की मौत हुई है। भारत में कोरोना के एक्टिव केस (Corona Active Cases) देश में 11 लाख के पार हो चुके हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER