हटके / पिता बन फूले नहीं समा रहा 10 साल का बच्चा, रेप के बाद प्रेग्नेंट हुई 13 की प्रेमिका की छाती से लग चूमते दिखा

asianet news : Aug 28, 2020, 09:07 AM
हटके डेस्क: इस साल जनवरी में रूस के एक टीवी चैनल ने दुनिया में सनसनी फैला दी थी, जब उसके एक एपिसोड में 13 साल की बच्ची ने खुलासा किया था कि वो अपने 10 साल के प्रेमी के बच्चे की मां बनने वाली है। अब जाकर 13 साल की दरया ने बेटी को जन्म दिया है। उसकी डिलीवरी काफी नाजुक रही। लेकिन आखिरकार उसने एक बेटी को जन्म दिया। हाल ही में दरया अपने प्रेमी 10 साल के इवान के साथ अस्पताल से घर जाते हुए दिखी। इस पूरे दौरान इवान दरया और अपनी बेटी से चिपके दिखा। दरया ने खुद इसकी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की। 

रशियन स्कूलगर्ल जिसने दावा किया था कि 10 साल का एक बच्चा उसके होने वाले बच्चे का पिता है अब अपनी बेटी के साथ अस्पताल से घर जा चुकी है। उसने अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की। 

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दरया तब मशहूर हुई थी जब उसने खुलासा किया था कि वो 13 साल की उम्र में मां बनने वाली है। साथ ही होने वाले बच्चे का पिता उसका 10 साल का दोस्त है। 

13 की दरया ने क्रास्नोयार्स्क में स्थित क्लिनिक में अपनी बेटी एमेलिया को जन्म दिया। ये डिलीवरी काफी नाजुक रही। लेकिन आखिरकार डॉक्टर्स ने बच्चे और दरया को बचा दिया। क्लिनिक से घर जाने के दौरान की तस्वीरें दरया ने अपने 4 लाख फॉलोवर्स के साथ शेयर की। इस दौरान दरया ने बताया कि बच्चे को जन्म देने का पल काफी मुश्किल था। 

उसने सोशल मीडिया पर अस्पताल के अंदर की भी फोटोज शेयर की। इवान ने डॉक्टर्स से डिलीवरी के वक्त वहां मौजूद रहने की बात कही थी। लेकिन इवान को डॉक्टर्स ने इसकी इजाजत नहीं दी। 

बच्चे को जन्म देने के बाद अपनी बेटी के साथ एक तस्वीर दरया ने शेयर की। दरया ने टीवी पर खुलासा किया था कि वो 10 साल के अपने दोस्त के साथ सोने के बाद प्रेग्नेंट हो गई थी। हालांकि, बाद में उसने खुलासा किया था कि इवान नहीं, बल्कि एक 16 साल का लड़का उसके बच्चे का पिता है। इस शख्स ने उसका रेप किया था। 

अब बेटी के जन्म के बाद पुलिस उसके डीएनए के साथ टेस्ट कर रेपिस्ट को सजा दिलवाएगी। इस बात को लेकर दरया ने सफाई दी कि वो रेप की घटना से काफी एम्बैरेश थी। इसलिए उसने इवान का नाम दिया। 

बच्चे के जन्म से पहले से ही दरया ने अपने फॉलोवर्स को पूरी प्रेग्नेंसी की कहानी बताई। उसने कहा था कि इवान उसके साथ नहीं रहता लेकिन कई बार वो रात को उसके साथ रुक जाता है।  

साथ ही दरया ने बताया कि वो इवान पर बच्चे की जिम्मेदारी नहीं डालेगी। जब तक इवान 16 का नहीं हो जाएगा तब तक दोनों अलग रहेंगे। अगर तब तक दोनों का रिश्ता रहा तो ठीक है वरना दरया अपनी बेटी को अकेले ही पालेगी। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER