विश्व / 108 मीटर में बनी 22 मंजिला इमारत 900 किलो विस्फोटक से 30 सेकंड में गिराई

Dainik Bhaskar : Nov 27, 2019, 12:05 PM
जोहानिसबर्ग | दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में रविवार को बैंक ऑफ लिस्बन की 22 मंजिला इमारत 894 किलोग्राम विस्फोटक लगाकर 30 सेकंड में गिरा दी गई है। 108 मीटर में बनी यह इमारत 114 मीटर ऊंची थी। इसमें पिछले साल सितंबर महीने में आग लग गई थी। घटना में तीन दमकलकर्मियों की मौत का भी दावा किया गया था। इसके बाद गौतेंग प्रांतीय प्रशासन ने बिल्डिंग को असुरक्षित घोषित कर गिराने का फैसला किया था।

इमारत गिराना मुश्किल काम

अफसर ने बताया, इमारत को गिराना अब तक गिराए गए भवनों में सबसे मुश्किल काम था, हालांकि यह पूरी तरह सफल रहा। इमारत को गिराने से पहले आसपास के करीब 2000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया था।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER