झारखंड / 11 IPS का तबादला, इन जिलों के बदले गये SP

Zoom News : Sep 12, 2020, 10:21 PM

झारखंड में आईपीएस अधिकारियों (IPS Officers) का तबादला (Transfer) हुआ है. कई जिलों के एसपी (SP) बदले गये हैं. इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. पलामू एसपी अजय लिंडा को पश्चिमी सिंहभूम का एसपी बनाया गया है. धनबाद रेल एसपी दीपक कुमार सिन्हा को जामताड़ा का नया एसपी बनाया गया है. इसके साथ ही उन्हें समादेष्टा आईआरबी-1 जामताड़ा का अतिरिक्‍त प्रभार भी सौंपा गया है.


एआईजी सह स्पेशल असिस्टेंट टू डीजीपी, झारखंड शम्स तबरेज को एसपी सिमडेगा बनाया गया है. पश्चिमी सिंहभूम एसपी इंद्रजीत महथा को समादेष्टा झासपु-2 टाटीसिलवे रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. समादेष्टा झासपु-2 टाटीसिलवे रांची संजय रंजन को चाईबासा कैंप के समादेष्टा आईआरबी-2 के पद पर पदस्थापित किया गया है.


सिमडेगा एसपी संजीव कुमार को पलामू का एसपी बनाया गया है. कुसुम पुनिया को झारखंड पुलिस विशेष शाखा का एसपी बनाया गया है. संध्या रानी मेहता को समादेष्टा झासपु-10 होटवार रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. अश्विनी कुमार सिन्हा को देवघर एसपी बनाया गया है. अंशुमन कुमार को समादेष्टा झासपु-6 जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है. देवघर एसपी पीयूष पांडे को पुलिस अधीक्षक जंगल वारफेयर स्कूल नेतरहाट के पद पर पदस्थापित किया गया है.


ट्रांसफर एक नजर में

अजय लिंडा बने एसपी, पश्चिमी सिंहभूम

दीपक कुमार सिन्हा, एसपी, जामताड़ा

डॉ. शम्स तबरेज, एसपी, सिमडेगा

इंद्रजीत महथा बने समादेष्टा, झारखंड सुरक्षा पुलिस, टाटीसिल्वे, रांची

संजय रंजन सिंह, समादेष्टा, आईआरबी-02,चाईबासा

संजीव कुमार, एसपी, पलामू


सुश्री कुसुम पुनिया, एसपी, विशेष शाखा रांची

श्रीमती संध्या रानी मेहता, एसपी, विशेष शाखा समादेष्टा झा.स.पु.-10 होटवार

अश्विनी कुमार सिन्हा, एसपी, देवघर

अंशुमन कुमार बने समादेष्टा, झा.स.पु.-06, जमशेदपुर

पीयूष पांडे, एसपी, जंगल वारफेयर स्कूल नेतरहाट

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER