Rajasthan / राजस्थान में कोरोना की तीसरी लहर, एक्टिव केस हुए 5016, ओमिक्राॅन के 62 केस मिले

Zoom News : Jan 05, 2022, 09:04 PM
राजस्थान में कोरोना विस्फोटक स्थिति में पहुंच गया है। पिछले  24 घंटे में राजधानी जयपुर में कोरोना के 1138 नए केस मिले हैं। आदर्श नगर में 73, सोढ़ाला में 52 और टोंक रोड पर 52 नए केस मिले हैं। तीनों इलाके हाॅटस्पाॅट बने हुए है। दो लोगों की इस बीमारी से मौत हो गई है। राज्य में ओमिक्राॅन के नए 62 केस मिले हैं। राज्य में अब तक ओमिक्राॅन के कुल केस 236 पाॅजिटिव केस पाए गए है। झालाना में 25 और जेएलएन मार्ग पर 28 केस मिले हैं। जगतपुरा में 25 और मालवीय नगर में 30 नए केस मिले हैं। गोपालपुरा बाइपास में 21 और गलतागेट में 2 केस मिले हैं। सी-स्कीम में 30 केस मिले हैं। जबकि लालकोठी में 36 केस मिले हैं। पत्रकार कालोनी में 25 केस मिले हैं। प्रताप नगर में 24 केस नए मिले हैं। मुरलीपुरा में 9 औ एमडी रोड पर 13 केस मिले हैं। इंदिरा गांधी नगर में 23 केस मिले हैं। दुर्गापुरा में 13 केस मिले हैं। घाटगेट पर 14 केस मिले हैं। सांगानेर में 27 और शास्त्रीनगर में 47 केस मिले हैं। वैशाली नगर मे 58 केस मिले हैं। विद्याधर नगर में 20 केस मिले हैं। खातीपुरा में 9 और सीतापुरा में 20 नए केस मिले हैं। झोटवाड़ा में 18 केस मिले हैं। सांगानेर में 27 केस मिले हैं। श्याम नगर में 21 सिंधी कैंप में 2 केस मिले हैं।

प्रदेश में एक्टिव केस हुए 5 हजार से अधिक

राज्य के सभी जिलों में एक्टिव केस 5 हजार 16 मिले हैं। अजमेर में 209 और अलवर में 186 एक्टिव केस मिले हैं। भरतपुर में 70 और भीलवाड़ा में एक्टिव केस मिले हैं। बीकानेर में 89 औरर बूंदी 9 एक्टिव केस मिले हैं। राजधानी जयपुर में एक्टिव केसों की संख्या 3 हजार 246 हो गई है। जबकि जोधपुर में 584 एक्टिव केस मिले हैं। कोटा में 163 और प्रतापगढ़ में 63 केस मिले हैं। सिरोही में 58 और टोंक जिले में 29 एक्टिव केस मिले हैं। जबकि उदयपुर में 60 एक्टिव केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जयपुर में कोरोना दो गुना स्पीड़ से बढ़ रहा है। जयपुर में रविवार को 224 केस मिले थे। 

जयपुर में कम्युनिटी स्प्रेड का खतरा बढ़ा

राजधानी जयपुर में केसों की रफ्तार बढ़ने के साथ ही एक्टिव केसों की संख्या 3 हजार 46 हो गई है। जिस तरह कोरोना के केस बढ़ रहे हैं उससे जयपुर में कम्युनिटी स्प्रेड का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। सीएम ने कहा कि लोगों को सरकार के साथ सहयोग करना चाहिए। गहलोत सरकार ने कोरोना की समीक्षा को लेकर कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। माना जा रहा है कि राज्य का गृह विभाग बुधवार रात को कोरोना की गाइडलाइन जारी करेगा। सीएम गहलोत कोरोना पर लगाम के लिए पाबंदियां बढ़ाने के पक्ष में हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER