COVID-19 / गुरुग्राम में 14% महिलाओं के शरीर में बन रही एंटीबॉडी, सीरो रिपोर्ट में हुआ खुलासा

News18 : Sep 21, 2020, 03:12 PM
चंडीगढ़। हरियाणा के फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह और सोनीपत जिले में पुरुषों की तुलना महिलाओं में कोविड-19 के लिए अधिक एंटीबॉडी विकसित की गई हैं। इसका खुलासा अगस्त में किए गए सीरो सर्वेक्षण में हुआ है। चार जिलों में से, फरीदाबाद में महिला और पुरुष दोनों की आबादी में अधिकतम सीरोपॉजिटिविटी दर्ज की गई है।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा के नूंह जिले में 21.4% पुरुषों और 18.8% महिलाओं के साथ दूसरी सबसे बड़ी सीरो सकारात्मकता देखी। सोनीपत ने 14.4% महिलाओं और 12.1% पुरुषों ने कोरोनावायरस के लिए एंटीबॉडी विकसित की है। इसी बीच गुरुग्राम में, 13.8% महिला आबादी और 7.3% पुरुषों में एंटीबॉडीज थे।


हरियाणा में कोरोना मरीजों की संख्या 1 लाख के पार

हरियाणा में कोरोना का कहर जारी है। प्रदेश में लगातार रोज 2000 से ज्यादा कोरोना मरीज मिल रहे हैं। रविवार को 2044 नए मरीज मिले। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा भी पॉजिटिव आए हैं। राहत की बात यह है कि नए मरीजों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा रही। एक दिन में 2547 ठीक हुए हैं। 23 की जान चली गई। अब तक 1231 मौतें हो चुकी हैं। 1,11,870 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें से 88,697 ठीक हो चुके हैं। 21,942 सक्रिय मरीज हैं। 378 की हालत गंभीर है।

मृत्यु दर में गिरावट

प्रदेश में 19 अगस्त तक 184 दिन में 50 हजार मरीज मिले थे। इसके बाद 32 दिन में ही 61 हजार से ज्यादा केस आ गए हैं। रिकवरी दर 17 अगस्त को 83.77% तक पहुंची थी, जो अब 79.28% पर है। राहत की बात ये है कि मृत्यु दर 1।16% से गिरकर 1।09% पर आई है। मृत्यु दर के मामले में हरियाणा देश में 20वें नंबर पर है।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER