नई दिल्ली / देश में अब तक सामान्य से 19% कम बारिश, 15 राज्यों में स्थिति गंभीर

Dainik Bhaskar : Jul 24, 2019, 05:31 PM
नई दिल्ली. देश में एक जून से 23 जुलाई के बीच सामान्य से 19% कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 राज्यों में स्थिति गंभीर है। यहां बारिश का अभाव रहा। सामान्य तौर पर इस समयावधि मेें 375.5 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन अभी केवल 304.5 मिमी. बारिश ही हुई है।

25 जुलाई: मूसलाधार बारिश (चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, प. उत्तर प्रदेश), भारी बारिश (कोंकण और गोवा, प. मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, प. बंगाल, लक्षद्वीप, तटीय और दक्षिण कर्नाटक, तेलंगाना, पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा।)

26 जुलाई: मूसलाधार बारिश (कोंकण और गोवा), भारी बारिश (मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, दक्षिणी गुजरात, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, प. बंगाल, ओडिशा, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, झारखंड।)

27 जुलाई: मूसलाधार बारिश (कोंकण और गोवा), भारी बारिश (मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा और ईस्ट राजस्थान, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, दक्षिणी गुजरात, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, प. राजस्थान, प. बंगाल, झारखंड, असम और मेघालय।)

28 जुलाई: मूसलाधार बारिश (कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, असम और मेघालय), भारी बारिश (तटीय कर्नाटक, प. मध्य प्रदेश, बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा।)

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER