Special / एक लड़के के लिए बीच बाजार भिड़ गईं दो लड़कियां, मौके से फरार हुआ 'आशिक'

Zoom News : Aug 26, 2022, 11:21 PM
महाराष्ट्र के पैठन जिले में एक लड़के के लिए दो लड़कियों का झगड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां एक ही लड़के से प्रेम करती हैं। दोनों उसे अपने साथ रखना चाहती हैं और कोई भी छोड़ने को तैयार नहीं है। पुलिस ने बुधवार को ये जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, महाराष्ट्र के पैठन जिले में एक ब्वायफ्रैंड को लेकर 17 वर्षीय दो लड़कियां बीच बाजार में आपस में लड़ाई करने लगीं। 

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना पैठन में भीड़ भाड़ वाले बस स्टैंड पर बुधवार सुबह घटी। एक लड़की ब्वायफ्रैंड के साथ बस अड्डे पर पहुंची। दूसरी लड़की को इसकी खबर लगी तो वह भी वहां पहुंच गयी। इसके बाद दोनों लड़कियों के बीच शुरू हुई तू-तू मैं-मैं, लड़ाई में तब्दील हो गई । इस बीच, लड़का मौके से भाग गया। अधिकारी ने कहा कि दोनों लड़कियों को पुलिस थाने ले जाया गया और समझाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

इसके ठीक उल्टा मामला कुछ दिनों पहले जयपुर से सामने आया था जहां दो लड़के एक लड़की के लिए आपस में लड़ बैठे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ सालों से युवती का अफेयर दोनों युवकों के साथ चल रहा था। जब एक लड़के को पता चला कि युवती किसी दूसरे के साथ है, दोनों आशिक आमने-सामने आ गए। फिर क्या, एक गर्लफ्रेंड को लेकर दोनों खूब झगड़े। शिकायत के बाद पुलिस दोनों को पकड़ थाने ले गई। फिलहाल के लिए मामला सुलझाया दिया गया था। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER