Rape / हैरान करने वाली घटना- नाबालिग के साथ 2 साल तक 20 फायर फाइटर्स ने किया रेप, फिर...

Zoom News : Feb 08, 2021, 09:51 AM
पेरिस: फ्रांस (France) के पेरिस (Paris) से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह नाबालिग थी तब 20 फायर फाइटर्स ने उसके साथ रेप (20 Firefighters Rape Minor Girl) किया। 20 फायर फाइटर्स ने 2 साल में उसके साथ कई बार रेप किया। महिला के इस खुलासे के बाद पेरिस के लोग पीड़िता के समर्थन में आ गए हैं।

13 साल की नाबालिग से 20 फायर फाइटर्स ने किया रेप

बता दें कि इस वक्त पीड़िता के रेप के मामले की सुनवाई फ्रांस (France) के सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। महिला का आरोप है कि जब उसकी उम्र मात्र 13 साल थी तब उसके साथ पहली बार रेप किया गया। इसके बाद 2 साल तक 20 फायर फाइटर्स ने उसके साथ कभी रेप (20 Firefighters Rape Minor Girl) तो कभी गैंग रेप किया।

3 आरोपियों का कबूलनामा

गौरतलब है कि पीड़िता के आरोपों पर 20 में से तीन आरोपियों ने महिला के साथ संबंध बनाने की बात मानी है। लेकिन उन्होंने कहा कि ये सब महिला की मर्जी से हुआ था, हमने उसके साथ रेप नहीं किया था। 

लेकिन ये भी सामने आया है कि रेप के बाद पीड़िता ने एक पत्रिका में लिखा था कि वह रेप की घटना के वक्त बहुत डर गई थी। वह ऐसा महसूस कर रही थी कि जैसे उसको लकवा मार गया है।

ऐसे हुई नाबालिग के शोषण की शुरुआत

पीड़िता ने फायर फाइटर पियरे पर आरोप लगाया कि उसने एक मेडिकल फाइल से उसका मोबाइल नंबर चुराया था। इसके बाद वह पीड़िता को मैसेज भेजने लगा। फिर एक बार आरोपी पियरे ने पीड़ित से वेबकैम के सामने अपने कपड़े उतारने के लिए कहा। इसके बाद आरोपी पियरे ने पीड़िता का नंबर अपने अन्य साथियों को दे दिया। उन लोगों ने भी पीड़िता से कपड़े उतारने की मांग की।

पीड़ित महिला ने बताया कि जब वह 13 साल की थी तब आरोपी पियरे उसे अपने घर ले गया था। वहां आरोपी ने उसके साथ रेप किया। कुछ देर बाद पियरे के 2 साथी वहां आ गए। फिर उन्होंने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद 2 साल तक ये खौफनाक सिलसिला चलता रहा। इस दौरान 20 फायर फाइटर्स ने उसके साथ रेप किया।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER