कोरोना / देश में अब तक 9.59 लाख संक्रमित, महाराष्ट्र में आज सबसे ज्यादा 7975 मरीज मिले

Zoom News : Jul 15, 2020, 10:48 PM

देश में अब तक 5 लाख 94 हजार 739 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3 लाख 22 हजार 161 लोगों का इलाज चल रहा है। 24 हजार 371 लोगों की जान जा चुकी है। मंगलवार को देश में कोरोना के 29 हजार 917 मरीज बढ़े। यह एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके पहले 13 जुलाई को सबसे ज्यादा 28 हजार 178 केस सामने आए थे।


. बंगाल विधानसभा के एक कर्मचारी के पॉजिटिव मिलने के बाद परिसर 10 दिन तक बंद किया गया। राज्य में अब तक 268 पुलिसकर्मी, 30 डॉक्टर, 43 नर्स और 62 सरकारी अफसर संक्रमित हो चुके हैं। महाराष्ट्र में बुधवार को सबसे ज्यादा 7975 नए मरीज मिले और 233 मौतें हुईं। देश में अब तक 1 लाख 52 हजार 613 लोग ठीक हुए हैं। राज्य में रिकवरी रेट 55.37% है। देश में कुल मामले 9 लाख 58 हजार 660 हो गए हैं। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

बिहार में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को बिहार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल संक्रमित मिले। इसके साथ दो दिन में भाजपा ऑफिस में 25 लोग पॉजिटिव मिले। संजय की पत्नी मंजू चौधरी और मां की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सभी होम क्वारैंटाइन में हैं। वहीं, राजभवन परिसर में भी 20 लोग संक्रमित मिले हैं।

अपडेट्स

  • एयर इंडिया ने कहा- 20 जुलाई से ऑफिस खोल दिए जाएंगे। कंटेनमेंट जोन में रहने वाले स्टाफ या गर्भवती महिलाओं के लिए वर्क फ्रॉम होम ऑप्शन पर विचार किया जा सकता है।
  • खेल मंत्री किरन रिजिजू ने कहा- देश में संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में 1 करोड़ वॉलेंटियर्स को लगाया जाएगा।
  • दिल्ली में बुधवार को संक्रमण के 1647 मामलों की पुष्टि हुई। संक्रमितों की संख्या 1 लाख 16 हजार 993 हो गई है। वहीं, अब तक 3487 लोगों की जान जा चुकी है।
  • देश में 24 घंटों में कोरोना से 20,572 लोग रिकवर हुए हैं। रिकवर मामलों की कुल संख्या अब 5 लाख 92 हजार 31 हो गई है। रिकवरी रेट अब 63.24% हो गई है।
  • आंध्र प्रदेश सरकार कोरोना से जान गंवाने वालों के अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवार को 15 हजार रुपए देगी।
  • . बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा- अगर राज्य में कोरोना वॉरियर्स की महामारी से जान जाती है तो उसके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
  • पुणे में लॉकडाउन का दूसरा फेज 18 जुलाई से 23 जुलाई तक रहेगा। इस दौरान मेडिकल स्टोर, अस्पताल और डेयरी जैसी जरूरी सेवाएं ही मिलेंगी।
  • उत्तराखंड सीएम ऑफिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर 16 से 31 जुलाई तक राज्य में पूर्ण लॉकडाउन की खबरें अफवाह हैं। ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है। मुख्यमंत्री ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए देहरादून के एसएसपी को निर्देश दिया है।


5 राज्यों का हाल


मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि राज्य में कल (16 जुलाईसे लॉकडाउन लगाने की खबरें गलत हैं। इसको लेकर अभी कोई भी फैसला नहीं लिया गया है। उधर, उज्जैन में 12, नीमच जिले में 10 और शिवपुरी में 4 संक्रमित मिले। उधर, इंदौर जिले में 93 और भोपाल में 89 केस सामने आए। इसके साथ जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,496 हो गई है। 





महाराष्ट्रमुंबई में बुधवार को 1390 केस मिले और 62 लोगों की मौत हुई। शहर में संक्रमितों की संख्या 96,253 हो गई है और 67,830 डिस्चार्ज हो चुके हैं। यहां 22,959 एक्टिव केस हैं। अब तक 5464 लोगों की मौत हो चुकी है।




उत्तरप्रदेश: राज्य में सबसे अधिक 1591 कोरोना एक्टिव मरीज राजधानी लखनऊ में हैं। नंबर दो पर गाजियाबाद है। यहां 1295 एक्टिव मरीज हैं। नोएडा 851 मरीज के साथ तीसरे नंबर पर है। कानपुर नगर में 687, झांसी में 496, मेरठ में 474, वाराणसी में 451 एक्टिव मरीज हैं।




राजस्थान: राज्य में बुधवार को 235 संक्रमित मरीज मिले। अलवर में 92, जयपुर में 69, कोटा में 20, नागौर में 18, झुंझुनू में 12, राजसमंद में 11, टोंक में चार, भरतपुर में तीन, डूंगरपुर में दो, उदयपुर, झालावाड़, करौली और बीकानेर में एक-एक संक्रमित मामले सामने आए।




बिहारराज्य में बुधवार को 1320 नए मरीज मिले। यहां आज 514 लोग ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को यहां पहली बार 10 हजार से ज्यादा जांच की गई। पटना के भाजपा ऑफिस में एक साथ 24 लोग पॉजिटिव पाए गए। यहां 110 लोगों की जांच की गई थी। उधर, गृह विभाग के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी पॉजिटिव पाए गए हैं।



SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER