झारखंड में बड़ा हादसा / रोपवे पर ट्रालियों की टक्कर से पहाड़ी पर फंसे 48 लोग, मदद के लिए बुलानी पड़ी सेना

Zoom News : Apr 11, 2022, 11:35 AM
झारखंड में रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां सबसे ऊंचे त्रिकूट रोपवे की ट्रालियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे के कारण पिछले 20 घंटे से 48 लोग पहाड़ी पर ही फंस गए। इसके बाद एनडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपारेशन शुरू किया। हालांकि, बाद में लोगों की मदद के लिए सेना को बुलाना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, पहाड़ी पर अभी भी लोग फंसे हुए हैं और उन्हें ड्रोन के माध्यम से खाना और पानी दिया जा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक, रविवार को यहां पूजा करने और घूमने के उद्देश्य से सैंकड़ों की संख्या में पर्यटक पहुंचे थे। रोपवे की एक ट्राली नीचे आ रही थी, इसी दौरान ऊपर की ओर स जा रही ट्रॉली उससे टकरा गई। जिस समय यह हादसा हुआ करीब दो दर्जन ट्रॉली ऊपर ही थीं। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। 

18 ट्रॉली में फंसे हैं 48 लोग 

इस हादसे को हुए करीब 20 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अभी भी लोगों को सुरक्षित निकाला हीं जा सका है। बताया जा रहा है कि, करीब 18 ट्रॉलियां ऊपर ही फंसी हुई हैं, जिसमें 48 लोग सवार हैं। इनमें छोटे बच्चे व महिलाएं भी हैं। 

ऑपरेशन में आ रही परेशानी 

अधिकारियों ने बताया कि, लोगों को निकालने के लिए जैसे ही सेना ने हेलीकॉप्टर का सहारा लिया। पंखे की तेज हवा से हालियां हिलने लगीं, इससे लोगों की जान पर बन आई। जिला कलेक्टर मंजूनाथ भैजंत्री ने बताया कि, फिलहाल रोपवे बंद है। ट्राली के डिस्पेलस होने से दुर्घटना घटी है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। इस हादसे में एक की मौत की भी बात कही जा रही हे। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER