पंजाब / नवजोत सिंह सिद्धू के कार्यक्रम में शामिल होने चंडीगढ़ आ रहे कार्यकर्ताओं समेत 5 की बस हादसे में मौत

Zoom News : Jul 23, 2021, 11:18 AM
मोगा। पंजाब के मोगा (Moga News) जिले में शुक्रवार को दो बसों के बीच टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि एक बस राज्य परिवहन विभाग की थी और एक निजी मिनी बस थी। मोगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि निजी मिनी बस में सवार जो लोग घायल हुए, वे यहां कांग्रेस पार्टी के एक समारोह में शामिल होने आए थे, जिसमें नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) राज्य कांग्रेस इकाई के प्रमुख के तौर पर कार्यभार संभालेंगे। प्रदेश इकाई के चार कार्यकारी अध्यक्ष भी शुक्रवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे।

वहीं इस दुर्घटना के बाद पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने कहा कि मोगा जिले में बस दुर्घटना के बारे में जानकर दुख हुआ जिसमें कथित तौर पर 3 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। डीसी मोगा को सभी घायलों को तुरंत पूर्ण चिकित्सा प्रदान करने और सरकार को रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है।

हमारे सहयोगी संस्थान News18 पंजाबी के अनुसार मोगा में शुक्रवार सुबह  दर्दनाक हादसा हुआ जब दो बसों में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। कांग्रेस कार्यकर्ता पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की ताजपोशी में शामिल होने जा रहे थे। इस टक्कर में दोनों चालकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER