उदयपुर / ट्रक और कार की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत, दो घायल, 8 साल की बच्ची को खरोंच तक नहीं आई

Dainik Bhaskar : Oct 29, 2019, 07:54 PM
उदयपुर | जिले के सराड़ा में ट्रक को कार की भीषण टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। वहीं एक आठ साल की बच्ची को खरोंच तक नहीं आई। एनएच 8 पर हुए इस हादसे के बाद राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं गाड़ी के बीच हाइवे से हटाकर जाम खुलवाया गया।

जानकारी अनुसार, कार सवार परिवार एक दिन पहले नाथद्वारा दर्शन करने आया था। जो बड़ोदा का रहने वाला बताया जा रहा है। सुबह पूरा परिवार बड़ोदा के लिए वापस निकला था। इस दौरान सराड़ा इलाके में परसाद थाना के पारेई गांव के पास हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यहां सड़क का काम चल रहा है। जिसके कारण ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए और कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसके कारण पांच लोगों की मौत हो गई। जिसमें तीन पुरुष, एक महिला और एक बच्ची शामिल है। वहीं दो महिलाओं का अस्पताल में इलाज जारी है। साथ ही एक आठ साल की बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं एक आठ साल की बच्ची हादसे में पूरी तरह सुरक्षित बताई जा रही है। जिससे परिजनों की जानकारी ली गई।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER