नई दिल्ली / 6 राशियों के लिए ठीक नहीं है ग्रह-स्थिति, अन्य लोगों को मिलेगा किस्मत का साथ

Dainik Bhaskar : Jul 23, 2019, 12:18 AM
मशहूर एस्ट्रोलॉजर बेजान दारुवाला के अनुसार आज मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, वृश्चिक और धनु राशि वाले लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। इनके अलावा वृष, कर्क, तुला, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को दिनभर संभलकर रहना होगा। आज कर्क राशि में 4 ग्रह होने से 6 राशियों के लिए दिन ठीक नहीं है। इसके अलावा सुकर्म और सिद्धि योग बनने से आज 6 राशियों को सितारों का साथ मिलेगा और दिन अच्छा रहेगा।

बेजान दारुवाला के अनुसार 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष

पॉजिटिव - सेहत के लिहाज से आज का दिन जबरदस्त रहने वाला हैं। परफेक्ट फिटनेस को आप अपना टार्गेट बना लेंगे। अपने अंदर गजब की ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। योग करने व ध्यान लगाने में मन रमेगा। इससे शारीरिक व मानसिक सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा, जीवन में आंतिरक शांति का अनुभव होगा।  नेगेटिव – दुसरे के प्रभाव में आ कर बहुत कुछ नुकसान सहना पड़ सकता है।

लव – प्रेम में ज्यादा दिमाग दौडाने से नुकशानी उठानी पड सकती है। अभी दिमाग का मानना छोड सिर्फ दिल की सूने, ताकी प्रेमी का तुम पर भरोसा पुनःस्थापित हो।  व्यवसायः करियर में हलचल मची रहने वाली है। बदलाव के योग बने हुए हैं। कमाई के बारे में आप कुछ झुंझलाहट महसूस कर सकते हैं क्योंकि लंबे समय से बिना तरक्की के एक ही जगह पर फंस गए हैं। लेकिन गणेशजी कहते है कि बिना नई नौकरी मिले नौकरी न छोड़ें। आगे आपके लिए मौकों की भरमार लग जाएगी। स्वास्थ्य: पानीजन्य या पेट की बिमारी हो सकती है। खांसी की लंबे समय से समय पीडा का सही इलाज मिल सकता है। हो सके तो पैदल चलने का वक्त बढा दे।  भाग्यशाली रंगः श्वेत, भाग्यशाली अंकः 9

वृष

पॉजिटिव – आप सौंदर्य को विशेष महत्व देते है। आपको कलात्मकता पसंद है। आप कार्य को सुरुचिपूर्ण ढंग से करना चाहते है। अब तक आपको लगता था की आप इस समाज में अनफिट है लेकिन, आप की रूचि के अनुसार मित्र वर्तुल नही बनने का अफसोस समाप्त होता दिखेगा। नेगेटिव – खेल कूद के दौरान सावधानी बरतें। कुछ गंभिर चौट की संभावना है। लोगो के मन में आप के प्रति की गलत धारणाए और मजबुत हो एसी घटनाए घटित हो सकती है एसा गणेशजी कहते है।

लव – गणेशजी के आशिष से आप प्यार की कसौटी पर खरे उतरेंगे। प्रेम से बढ़कर आपके लिए कुछ नहीं है। आप प्रेम की शक्ति का स्तंभ बनकर खड़े रहेंगे। मामूली उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं लेकिन प्रेम सुख में कमी नहीं आएगी।  व्यवसाय – भाग्य व प्रयास दोनों ने एक-दूसरे का दामन थामे रखा और आपको करियर में आगे बढ़ने के मौके मिले। बहुत समय पहले किये गये कर्म के फल का आनंद उठाने की तैयारी करें। कुछ जातक अपनी वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट रह सकते हैं, वे नौकरी बदलने का विचार पक्का करेंगे। करियर से जुड़े बदलाव के लिए प्रबल योग बना रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य - आज का समय सेहत के लिहाज से बेहतरीन रहेगा। आप फिट व एनर्जेटिक रहेंगे। हालांकि आपकी जीभ का स्वाद सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव डालना शुरू कर सकता है। मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं या फिर चोट लगने का भय भी बना रह सकता है। भाग्यशाली रंगः हरा, भाग्यशाली अंकः 2 

मिथुन

पॉजिटिव – आज का दिन शुभ है। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। समाज में सम्मान प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। पिता के द्वारा आपको परेशानी में सही मार्गदर्शन दिया जा सकता है। माता को स्वास्थ्य में आराम मिलेगा। भाग्य अनुकूल है। नेगेटिव – मन में तनाव बना रहेगा एवं अनावश्यक रूप से क्रोध आता रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। इस कारण से मन में चिड़चिड़ाहट बनी रहेगी।

लव – सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लें, जानकार लोगों के संपर्क में रहें। यह जान-पहचान प्यार पाने में मददगार साबित होगी। व्यवसायः नौकरी बदलने की मंशा पूरी होने का आसार दिखेगा। करियर में आगे बढ़ने के सुनहरे मौके मिलेंगे। सैलेरी बढ़ने की भी प्रबल संभावना है।  स्वास्थ्य - आप सेहतमंद जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। आज आप खाने पीने मे एहतियात बरतेंगे, सैर सपाटे पर जाएंगे। भाग्यशाली रंगः लाल, भाग्यशाली अंकः 8

कर्क

पॉजिटिव – परिवार में सभी लोगो से स्नेह और सौहार्द का वातावरण बनाए रखने में आपकी अहम भूमिका होगी। अपना कर्तव्य समझकर परिवार की सभी जरूरतों को पूरा करना आपके लिए वरदान साबित होगा।  नेगेटिव – बिजनेस कर रहे जातक अभी धन से जुड़ा कोई बडा लेन देन न करें। करियर से जुड़े बदलाव के साथ चुनौतीपूर्ण समय की शुरुआत होने वाली है। कार्यक्षेत्र में अगर आपकोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो सहकर्मी आपका विरोध कर सकते हैं।

लव – आप काम में इतना व्यस्त रहेंगे कि रोमांटिक लाइफ साइडलाइन हो जाएगी। याद रखें,जीवन में संबंध बहुत जरूरी होते हैं और उन्हें बनाए रखने के लिए समय तो निकालना ही पड़ेगा। व्यवसाय – संतान आपको आपके व्यवसाय में भी सहयोग प्रदान कर सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें एवं अपनी बुद्धि का प्रयोग करें जिससे कि आप अपने शत्रुओं को परास्त कर सकेंगे। जीवनसाथी के भाग्य से आपको हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आय के नए साधन बनेंगे। कानूनी मामलों में भी सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य - जिन बीमारियों से अभी तक ग्रस्त रहें हैं, वे बीमारियां से निजात मिल रही है ऐसा आपको प्रतित होगा। फिर भी अभी समस्याओं से दो-चार होना ही पड़ेगा। मौसम की मार झेल सकते हैं। इंफेक्शन का डर बना रहेगा। भाग्यशाली रंगः पीला, भाग्यशाली अंकः 7 

सिंह

पॉजिटिव– मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्य करने में आत्मविश्वास बना रहेगा। परिवार में आनंदपूर्ण वातावरण बना रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। संतान के लिए भाग्यशाली समय है। संतान को सफलता मिलेगी और इससे आप गौरव महसूस करेंगे।  नेगेटिव – माता का स्वास्थ्य थोड़ा अधिक बिगड़ सकता है। संतान की कोई विशेष समस्या है जिसको कि आप अपने विवेक से हल कर पाएंगे। पिछले कुछ समय से पाचन तंत्र में आपको समस्या बनी रह सकती है। जीवनसाथी के ग्रह अधिक प्रभावशाली हैं अतः सामंजस्य बनाकर चलें।

लव – इस दौरान प्रेम की राह एक खूबसूरत मोड़ ले सकती हे। एकल जातकों के जीवन में प्यार की शुरुआत तो होगी लेकिन यह क्षणजीवी होने की ज्यादा संभावना है। रोमांस के लिए बेहतरीन स्थान ढूंढ निकालेंगे। व्यवसाय – मन प्रसन्न रहेगा एवं कार्य करने में आत्मविश्वास बना रहेगा। परिवार एवं समाज में सम्मान प्राप्त होगा। भाइयों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ससुराल पक्ष में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य - माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी के द्वारा किसी धार्मिक कार्य में धन का उपयोग हो सकता है। ससुराल से किसी का स्वास्थ्य खराब होने की सूचना आ सकती। भाग्यशाली रंगः गेरुआ, भाग्यशाली अंकः 3

कन्या

पॉजिटिव – संतान की सफलता से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी में तर्कशक्ति बहुत प्रभावशाली है। जीवनसाथी की सलाह अवश्य सुनें, उसके बाद ही किसी बड़ी समस्या के लिए निर्णय लें। गुप्त शत्रु आपके कार्य बिगाड़ने का प्रयत्न करेंगे, परंतु गणेशजी की कृपा से आप अपनी सूझबूझ से उन पर विजय प्राप्त कर लेंगे। नेगेटिव – आज का दिन सामान्य है। मन में तनाव रहेगा। कार्य करने में आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे। निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बनेगी। किसी बात को लेकर भाइयों से मतभेद हो सकता है।

लव – रोमांटिक लाइफ के लिए यह समय मुश्किल भरे हो सकते हैं। प्यार किया है तो भरोसा करना भी सीखें। यह समय दांपत्य जीवन के लिए सुखद रहने वाला है। व्यवसाय – आय के साधन और मजबूत करने का प्रयास करते रहेंगे। संतान पक्ष से संबंधित कार्य संपन्न होंगे। इससे आपका मन लगा रहेगा। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा के क्षेत्र में संतान को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य - सेहत में चमत्कारिक सुधार देखने को मिलेगा। एकाएक शारीरिक कष्ट ऐसे दूर होंगे जैसे कभी थे ही नहीं। लेकिन खानपान में बेदरकार रहे तो यह आपकी एक भ्रमणा साबित हो सकती है। भाग्यशाली रंगः गुलाबी, भाग्यशाली अंकः 4

तुला

पॉजिटिव – आज का दिन शुभ है। पारिवारिक परिस्थितियां संतोषजनक बनी रहने वाली हैं। जीवनसाथी के साथ प्यार व भरोसा बढ़ेगा, संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत होगा। व्यक्तिगत जीवन के लिए संवेदनशील रहने वाले हैं। नेगेटिव – कार्यक्षेत्र में संघर्ष की स्थिति बनी रहेगी। नापसंद को लेकर सामाजिक स्तर पर गलतफहमी उभर सकती है। घर के बड़े बुजुर्ग आपकी बातों से असहमति जताएंगे। लव – प्रेम संबंध में कभी हां कभी ना जैसी स्थिति बनी रह सकती है। मामूली नोक-झोंक को गंभीरता से न लें। प्यार के रिश्ते में शक की कोई जगह नहीं होती।  व्यवसाय – व्यवसाय में ना गरम और ना नरम की स्थिति बनी रहेंगी। प्रगति पाने की आपको चटपटी है फिर भी धैर्य धारण करने कि गणेशजी सलाह देते है। सहकर्मीओ से मैत्रीपूर्ण व्यवहार बडा फायदा पहुंचा सकता है। स्वास्थ्य – आंखो में अश्रु ला देनेवाली पिडा का अनुभव हो सकता है। आप को धैर्य का परिचय देना पडेगा। शायद आपको एसा लगे कि जीवन खतम होने की कगार पर है, लेकिन ऐसा नही है। आगे निरोगी जीवन आपकी राह देख रहा है। भाग्यशाली रंगः काला, भाग्यशाली अंकः 1

वृश्चिक

पॉजिटिव – घर-परिवार में मांगलिक कार्य होने के योग है। घर से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे व खुद को व्यस्त रखेंगे। वैवाहिक जीवन में अपार सुख की अनुभूति होगी। घर के बड़े सदस्यों का आशीर्वाद बना रहेगा। नेगेटिव – किसी की सुनें बिना निर्णय लेना बहुत नुकशानदेह साबित हो सकता है, अतः पारिवारिक समस्याओं को सुनें व समझें और उसके बाद ही कोई निर्णय लें। अपनी बात को जबरदस्ती किसी के उपर न थोपें। 

लव – प्रेम का आदर्श औऱ वास्तविकता के बिच का अंतर का आपको ज्ञान हो सकता है। प्रेम में आप ज्यादा परिपक्व हौंगे। दिलफेंक की आपकी इमेज लोगो की नजर में बदलेगी। व्यवसाय – स्थायी संपत्ति के योग बनते हैं। व्यवसाय को लेकर कोई महत्वपूर्ण यात्रा कर सकते हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। रुके हुए काम में प्रगति आएगी। गणेशजी के आशीर्वाद से सारे कार्य संपन्न होंगे। माता की प्रेरणा से आपको सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य – मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। रक्त संबंधी परेशानी हो सकती है। आपको त्वचा संबंधी रोग हो सकता है। आपको पेट संबंधी विकार होने के योग हैं। भाग्यशाली रंगः केसरी, भाग्यशाली अंकः 2

धनु

पॉजिटिव – हाथ में सफलता रहेगी और आप कार्य को सही तरीके से कर पाएंगे एवं मन लगाकर काम कर सकेंगे। सामाजिक क्षेत्र में भी पद प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी से सामंजस्य बनाकर रखें। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आय के साधन मजबूत होंगे। नेगेटिव – वास्तव में आप का कुछ गलत नही होनेवाला, बस आपको मन में नकारात्मकता को प्रवेश नही देना है। आप मजबुत मनोबलवाले माने जाते है लेकिन कभीकभी आपका मन धोखा दे जाता है और आपके दिल में घबराहट पैदा करता है। अभी आपको उसके उपर ही विज्य पाना है।  

लव – प्रेमी या जीवनसाथी का भाग्य आपको पूर्णत: सहयोग कर रहा है। अतः उसका सम्मान करें एवं उनकी दी गई सलाह पर गहराई से चिंतन करें। कभी कभी प्रिय की नापसंद अपितुं निर्दोष बात को भी सन्मान दै। जरुरी नही है कि हरेक बात पर बुद्धि कौशल्य दिखाते फिरे। व्यवसाय – कुछ नई घोषणा या परियोजना या समाचार से आप फूले नही समायेंगे। यह दिन आप के लिए फूलगुलाबी दिन है। लोगो को लगेगा कि आपने कुछ सिद्धि पाई है, और सचमुछ आप एसा ही करेंगे। स्वास्थ्य – कोई चिंता की बात नही। आप अपने आप को एकदम फिट महसुस करेंगे। यहा तक की लोगो को लगेंगा कि आपका तो कायाकल्प ही हो गया। आखिर आप यह समजने में सफल हुए की स्वास्थ्य बिगडना और बनना मन का हि खेल है। भाग्यशाली रंगः पीला, भाग्यशाली अंकः 9

मकर

पॉजिटिव - मन प्रसन्न रहेगा। आप पहले की बातों के तनाव से अपने आपको मुक्त कर सकेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा एवं अधिक मन लगाकर कार्य कर पाएंगे। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में अधिक सक्रियता होने से समाज में आपको कोई विशेष पद प्राप्त हो सकता है। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। नेगेटिव - कार्यक्षेत्र में किसी से विवाद होने के उपाय से मन में झनझनाहट रहेगी। निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे। संसार से आसक्ति कम होगी। ईश्वर भक्ति में मन लगेगा। परिवार से कम सहयोग प्राप्त होगा। मन में अनजाना-सा भय भी बना रहेगा। 

लव - प्रेम संबंध स्थिर है व खुशियां दे रहा है। कोई तीसरा इस संबंध को बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है। वह आपमें जरूरत से ज्यादा दिलचस्पी दिखा आपका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर सकता है।  व्यवसाय - कार्य करने में आज आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा, परंतु भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। माता के भाग्य से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।  स्वास्थ्य- दिमाग सक्रिय रहेगा और कार्य करने के लिए शरीर में बहुत स्फूर्ति महसूस करेंगे। अधिक तनाव न लें, नहीं तो ब्लडप्रेशर बढ़ सकता है। भाग्यशाली रंगः ब्लू, भाग्यशाली अंकः 4

कुंभ

पॉजिटिव - मन में प्रसन्नता रहेगी। अपने द्वारा बनाई गईं योजनाओं से कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आपके कार्यों में भाई आपका सहयोग करेंगे एवं कुटुम्ब का भी सहयोग प्राप्त होगा।  नेगेटिव - संतान की किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। ससुराल में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है। कार्यक्षेत्र में संघर्ष बना रहेगा। मन में उदासीनता बनी रहेगी। कार्य करने में मन नहीं लगेगा एवं निर्णय लेने में असमर्थता महसूस होगी। शत्रुओं के द्वारा आपकी छवि को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 

लव - किसी का दिल जीतने में कठिनाई होगी। हो सकता है जिसे आप चाहते हैं, उसे कोई और भी चाहे और आपसे पहले अपने दिल की बात कह दे। ऐसा नहीं है कि आप इस व्यक्ति से जुड़ेंगे लेकिन आकर्षित हुए बिना भी नहीं रहेंगे। इसका असर आपके प्रेम संबंध पर पड़ सकता है। व्यवसाय - मल्टी टास्किंग कर अपने लिए धन कमाने के अवसर पैदा करेंगे। प्रमोशन मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। हो सकता है नई नौकरी के ऐसे ऑफर आ जाएं जिनका आपको लंबे अरसे से इंतजार था। आप मेहनत करेंगे और मेहनत रंग लाएगी। स्वास्थ्य - सेहतः सेहत में कुछ गिरावट महसूस हो सकती है क्योंकि आप लापरवाह हो जाएंगे। अपना ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य में और अधिक परेशानी आ सकती है। भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक- 2

मीन

पॉजिटिव - पहले के रुके हुए कार्यों में गति प्राप्त होगी। और इसमे आपकी वाकपटुता का अहम योगदान होगा। घर के बड़े-बुजुर्ग पारिवारिक परिस्थितियों को स्थिर करने में मददगार होंगे। नवविवाहित जातक एक-दूसरे के करीब आएंगे, अपने संबंध को मजबूत करने की हर मुमकिन कोशिश करेंगे। नेगेटिव – मन में तनाव एवं अस्थिरता बनी रहेगी। कार्य करने में आत्मविश्वास की कमी रहेगी जिससे कि आप कार्य को भयपूर्वक करेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। संतान से वैचारिक मतभेद बना रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे, परंतु आपको चाहिए कि अपनी बुद्धिमत्ता से आप उनको सही सलाह दें।

लव - प्रेम-प्रसंगो में सफलता मिलेगी और प्रेम में धोखा का डर भी समाप्त हो जायेगा। प्रेम में भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। लव पार्टनर के साथ संबंध गहराएंगे। इससे जीवन में खुशी तो आएगी ही, साथ ही पूर्णता का अहसास भी होगा। व्यवसाय- नौकरी में पदोन्नति होने के योग हैं। जुनून के साथ काम करें, जो भी करेंगे सफलता कदम चूमेगी। अपनी कार्यक्षमता के बल पर अपनी अलग पहचान बनाएंगे। नौकरी बदलने का विचार त्यागेंगे। वर्तमान संस्था ही आपको प्रमोशन व इंक्रीमेंट दे रही है तो कहीं और जाने की जरूरत क्या है? स्वास्थ्य - सेहत के मद्देनजर कुछ सही नहीं लग रहा। सेहत संबधी बहुत ही सावधानी बरतनी होगी। इसके बाद वाला समय आपको बीमारियों से मुक्ति दिलाएगा बशर्ते आप अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए तैयार हों। भाग्यशाली रंगः नीला, भाग्यशाली अंकः 8

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER