कोटा / चचेरे भाई पर हमले के दाैरान 6 माह की बच्ची के सिर में लगी लाठी, माैत

Dainik Bhaskar : Aug 02, 2019, 12:19 PM
छबड़ा (बारां). बारां जिले के छबड़ा इलाके के मदनाखेड़ी गांव में बुधवार रात चचेरे भाइयाें के बीच हुए विवाद में 6 माह के मासूम की जान चली गई। झगड़े के दाैरान देवीलाल ने चचेरे भाई नेनकराम पर लाठी से हमला किया। एक वार ताे नेनकराम के सिर पर लगा, जबकि दूसरा वार उसकी गाेद में माैजूद 6 माह की पाेती सिया के सिर पर जा लगा। इससे बच्ची की माैत हाे गई। आराेपी फरार हो गया।

पुलिस ने बालिका के पिता करण सिंह की रिपाेर्ट के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया है। दाेनाें भाइयाें में ये झगड़ा अंधविश्वास काे लेकर हुआ। गांव में बुधवार शाम देवीलाल लाेधा की पत्नी में कथित रूप से देवी आने काे लेकर पूजा-अर्चना चल रही थी। इसी को नेनकराम ने ढोंग बताते हुए आपत्ति जताई थी। इस दाैरान वहां बैठे चचेरे भाई नेनकराम लोधा ने देवीलाल की पत्नी में देवी आने काे ढोंग बताया। उस समय ताे देवीलाल चुप रहा और नेनकराम से कुछ नहीं कहा।

रात करीब साढ़े आठ बजे शराब के नशे में नेनकराम ने देवीलाल की पत्नी को झूठा बताते हुए गाली-गलौज की। इस पर दोनों भाइयाें में झगड़ा बढ़ गया। थोड़ी देर बाद नेनकराम अपनी छह माह की पोती सिया को गोद में लेकर घर से बाहर निकला। इस दाैरान देवीलाल ने लाठी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची काे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डाॅक्टराें ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची की जान चली गई।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER