Coronavirus Live Update / 24 घंटे में कोरोना के 6387 केस, 170 मरीजों की मौत, कुल आंकड़ा 1.51 लाख के पार

News18 : May 27, 2020, 10:16 AM
दिल्ली:  देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमित मरीजों के 6387 नए मामले सामने आए हैं। नए मामलों में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में 170 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि रिकवरी रेट 41.60% हैं। मार्च में रिकवरी रेट 7.1% था। यह धीरे धीरे ठीक हुआ है।

2.87% मृत्यु दर है। यह दुनिया में बहुत कम है। फ्रांस में 19.9% है। भारत में प्रति लाख मृत्यु का आंकड़ा 0.3% है। भारत में प्रतिलाख कम मृत्युदर और मामलों की संख्या कम रखने में बड़ी भूमिका लॉक डाउन की रही। देश में कोरोना के मामले 1.5 लाख पार कर गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के मुताबिक, देशभर में अब कोरोना के 83004 एक्टिव केस हैं। इस महामारी से अब तक 4337 मरीजों की मौत हो चुकी है। राहत की बात ये है कि 64425 मरीज ठीक भी हुए हैं। वहीं, एक विदेशी लौट चुका है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER