हटके / बूढ़ी दादी को इश्क में लगा 17 लाख का चूना

asianet news : Sep 21, 2020, 09:07 AM
हटके डेस्क: प्यार की कोई उम्र नहीं होती। ये तो कभी भी किसी को भी हो जाता है। लेकिन इस प्यार में कौन सच्चा है कौन धोखेबाज ये समझ नहीं आता। कई बार प्यार का झांसा दे सामने वाले इंसान को धोखा दिया जाता है लेकिन प्यार में अंधा शख्स इसे समझ नहीं पाता। जब तक आंखें खुलती है, तब तक काफी देर हो गई होती है। प्यार में ऐसा ही धोखा खाया 68 साल की बेथ हैनिंग ने। उम्र के उस पड़ाव पर जब वो अकेली हो गई थी और अपने पोते-पोतोयों के साथ जीवन बिताने जा रही थी, तब उसकी जिंदगी में उससे आधी उम्र का एक शख्स आया। उसने महिला से शादी की। लेकिन कुछ ही दिनों में उसने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। जिसके बाद महिला को अहसास हुआ कि बुढ़ापे में उसने बहुत बड़ी गलती कर दी है। प्यार और धोखे की अपनी कहानी महिला ने खुद ही दूसरों के साथ शेयर किया। 

यूके में रहने वाली 68 साल की बेथ हैनिंग ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुए धोखे की कहानी शेयर की। महिला ने बताया कि पहले जब वो सुनती थी कि कैसे बुजुर्ग महिलाओं को जवान लड़कों से प्यार हो जाता है, तो वो उनका मजाक बनाती थी। लेकिन जब उसकी जिंदगी में एक टॉयबॉय आया तब उसे  पता चला कि प्यार में पड़ने पर दिमाग काम करना बंद कर देता है। 

बेथ हैनिंग एक सोशल वर्कर है। फेसबुक पर उसकी मुलाक़ात घाना में रहने वाले एक शख्स से हुई। 30 साल के रॉडनी घाना में म्यूजिक कॉन्सर्ट करता था। साथ ही वो भी सोशल वर्क से जुड़ा था। बेथ हैनिंग घाना के लोगों के लिए भी फंड जुटाती थी। इस कारण बेथ की मुलाक़ात रॉडनी से हुई। 

2014 में दोनों की बातचीत फेसबुक से शुरू हुई। बातचीत धीरे-धीरे फ़्लर्ट में बदलने लगा। रॉडनी ने बेथ से रोमांटिक बातें करनी शुरू की। इस बीच अचानक एक दिन रॉडनी ने बेथ से कुछ पैसे मांगे। चूंकि अमाउंट कम था इसलिए बेथ ने रॉडनी को पैसे दे दिए। कुछ दिनों बाद शख्स ने बेथ से कुछ और पैसों की डिमांड की। 

महिला ने अपने फेसबुक फ्रेंड को पैसों की मदद करनी शुरू की। दोनों में अब रोज बातें होती थी। इस बीच बेथ रॉडनी से मिलने घाना भी गई। वहां जाने पर रॉडनी ने उसे काफी स्पेशल फील करवाया। उसने बेथ को अपने दोस्तों से मिलवाया। इसके बाद कई बार उसने बेथ को शादी के लिए प्रोपोज भी किया, जिसे बेथ ने मना कर दिया। 

इसी दौरान एक शाम रॉडनी ने कॉन्सर्ट में सबके सामने बेथ को प्रपोज किया, जिसके बाद वहीं  दोनों ने शादी कर ली। बेथ के बच्चे इस शादी से खुश नहीं थे। लेकिन अकेलेपन से परेशान बेथ ने फिर भी रॉडनी से शादी कर ली। कुछ दिनों बाद रॉडनी बेथ के साथ यूके आ गया। 

रॉडनी बेथ के घर में ही रहने लगा। लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच लड़ाईयां होने लगी। बेथ को हर बात में ताना मारा जाने लगा। बेथ ने बताया कि रॉडनी उसके साथ सोने की जगह सोफे पर सोता था। साथ ही उसे गरीबी के ताने मारता था। 

रॉडनी कई बार बेथ से पैसे मांगता। जब बेथ ऐसा नहीं कर पाई, तो उसे गालियां देता और भला बुरा कहता। तब जाकर बेथ को समझ आया कि रॉडनी ने उससे पैसों के लिए शादी की थी। 

बेथ ने ये भी बताया कि शादी से पहले रॉडनी ने उससे अपनी उम्र भी छिपाई थी। उसने खुद को 40 का बताया था लेकिन शादी में पता चला कि वो 30 का है। आखिरकार बेथ ने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया। 

लेकिन तलाक तक मामला जाते-जाते बेथ 17 लाख के कर्ज में डूब गई। बेथ ने रॉडनी को पैसे दिए और उसपर काफी पैसे उड़ाए। तलाक के प्रॉसेस में भी पैसे अलग खर्च हुए। अब बेथ सिर्फ इस रिश्ते को खत्म कर अपने बच्चों के साथ आराम से रहना चाहती है। बेथ ने दूसरी महिलाओं से भी इस तरह के धोखे से दूर रहने की अपील की। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER