बॉलीवुड / आत्महत्या से कुछ दिन पहले सुशांत सिंह राजपूत ने इस शख्स से की थी बात, सामने आया स्क्रीनशॉट!

News18 : Jun 14, 2020, 05:21 PM
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने आत्महत्या (Suicide) कर ली है। उनके निधन की खबर ने इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। कईयों को तो अभी तक यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि सुशांत वाकई अब इस दुनिया में नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उनके घर पर उनका शव फांसी पर झूलता हुआ पाया गया था। ये भी बताया जा रहा है कि उनके घर पर काम करने वाले किसी शख्स ने पुलिस को ये जानकारी दी थी। सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुडे सभी स्टार्स उनके निधन पर दुख जाहिर कर रहे हैं। इस बीच एक शख्स से कुछ दिनों पहले हुई उनकी बातचीत सामने आई है।

दरअसल, हाल ही में सुशांत के निधन की खबर पाकर जानी-मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर शोक जताते हुए एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने कमेंट के जरिए हुए सुशांत से बातचीत का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। हैरानी वाली बात ये है कि सुशांत से कमेंट पर उनकी ये बातचीत सिर्फ एक हफ्ते पहले ही हुई थी। 1 हफ्ते में सुशांत के निधन की खबर ने एकता को गहरा सदमा दिया है, जिसे उन्होंने इस पोस्ट में भी बया किया है

एकता कपूर ने इस पोस्ट में लिखा- 'ये सही नहीं है सुशी! एक हफ्ते में सबकुछ बदल गया। मेरे बच्चे ये सही नहीं है'। एकता कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत की दिल जीत लेने वाली स्माइल की वजह से उन्हें लीड एक्टर के तौर पर अपने सीरियल में कास्ट किया था।  इस पोस्ट पर सुशांत ने कमेंट करते हुए लिखा था- 'मैं आपका हमेशा आभारी रहूंगा मैम'।।। वहीं सुशांत को रिप्लाई देते हुए एकता ने इस पोस्ट में लिखा थाज- 'सुशी लव यू'।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER