नई दिल्ली / एस्ट्रोलॉजर बेजान दारूवाला के अनुसार आज के ग्रह-नक्षत्र कुछ राशियाें को कर सकते हैं परेशान

Dainik Bhaskar : Jul 26, 2019, 12:50 AM
एस्ट्रोलॉजर बेजान दारूवाला के अनुसार आज कुछ लोगों के लिए दिन ठीक नहीं है। आज सूर्य-चंद्रमा की स्थिति से गंड नाम का अशुभ योग बन रहा है। वहीं भरणी नक्षत्र में चंद्रमा होने से मुद्गर नाम का एक और अशुभ योग भी है। इसके अलावा चंद्रमा पर केतु की दृष्टि भी पड़ रही है। सितारों की इस अशुभ स्थिति का असर कई लोगों पर पड़ेगा। जिसके प्रभाव से 12 में से 6 राशियों के लिए दिन ठीक नहीं रहेगा। सितारों की अशुभ स्थिति के कारण धन हानि, विवाद और तनाव वाला दिन रहेगा। वहीं कुछ लोग सितारों के अशुभ प्रभाव से बच जाएंगे और उनके लिए दिन ठीक कहा जा सकता है। 

एस्ट्रोलॉजर बेजान दारूवाला के अनुसार आपकी राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा शुक्रवार

मेष

पॉजिटिव - इस समय कार्यक्षेत्र में आने वाली बाधाएं दूर हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि भी इस समय कर सकते हैं। आपके पराक्रम और आपकी कार्यक्षमता में यह समय वृद्धि करने वाला रहेगा। नेगेटिव - दांपत्य जीवन में साथी से मनमुटाव होने के आसार आपके लिए बन रहे हैं, सतर्क रहें। संतान व साथी के साथ संबंधों में थोड़ी परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। साथ ही इस समय आपको शत्रु व रोग से भी सावधान रहने की आवश्यकता होगी।  लव - रोमांटिक जीवन काफी अच्छा रहने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते काफी मधुर होंगे। आप स्वयं को साथी के करीब महसूस कर सकते हैं। दांपत्य जीवन भी काफी बेहतर रहने के आसार हैं। व्यवसाय - जो कार्य रुके हुए थे, वह गति पकड़ेंगे। इन कार्यों में आपको आर्थिक रूप से लाभ भी मिल सकता है। स्वास्थ्य - तबियत नरम-गरम हो सकती है। खानपान में विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। खास कर इस समय बाहर का खाना स्वास्थ्य के लिए आपके किए पर पानी फेर सकता है।

भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 8

वृष

पॉजिटिव - लंबे समय से जिस लाभ की अपेक्षा कर रहे थे, वह आपको इस समय मिल सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपकी आय में भी वृद्धि हो सकती है। आपके भौतिक सुख संसाधनों में भी बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। दांपत्य जीवन में भी रिश्ते काफी मधुर रहने के आसार हैं।  नेगेटिव - इस समय आपको कार्यक्षेत्र या घर में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। जिसमें असफलता का आपको डर रहेगा। कार्यस्थल पर अपने काम से काम रखेंगे तो हितकर रहेगा, सहकर्मियों से वाद-विवाद बढ़ने के आसार हैं। लव - गणेशजी की कृपा से आप को सच्चे प्यार को पहचानने की शक्ति मिलेगी, जिसकी वजह से आप प्यार में धोखा खाने से बच सकते हैं। इस समय अपने आप पर ज्यादा भरोसा रखें, प्यार पर नहीं। व्यवसाय - आपका उत्साह और उर्जा जितनी ज्यादा रहेगी, उतना ज्यादा आर्थिक लाभ मिलेगा। व्यवसाय में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा गलत परिणाम दे सकता है।   भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 4

मिथुन

पॉजिटिव - नया घर, नई गाड़ी यदि लेने के लिये प्रयासरत हैं, तो इस समय आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि के योग आपके लिए बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में भी आप नाम व प्रसिद्धि पा सकते हैं। आपके लिए धन वृद्धि के योग बन रहे हैं। नेगेटिव - माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंताए बढ़ सकती हैं। रोमांटिक जीवन भी इस समय संघर्ष भरा हो सकता है। संतान से भी खुद को कटा-कटा महसूस कर सकते हैं, उनके साथ वैचारिक मतभेद होने के आसार भी हैं। लव – प्यार में डूब गए हैं ऐसा अनुभव होगी। उत्कट प्रेम की झलक आपको देखने को मिल सकती है। बशर्ते दिल साफ रखें। अपने आप को और प्रेमी को धोखा न दें। व्यवसाय – गणेशजी की कृपा से आपकी धारणा के अनुसार व्यवसाय चलेगा। आपका जागरुकता का स्तर भी एकदम ऊंचा रहेगा। नौकरीवाले को सहकर्मियों से अपेक्षित मदद मिलेगी।  स्वास्थ्य – आप को ज्यादा चर्बीवाले आहार से बचने की गणेश जी सलाह देते है। पनीर, चीज़ आदि से बना खाना आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है। क्योंकि हृदय की बीमारियों का आपको योग चल रहा है।

भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 1

कर्क

पॉजिटिव - व्यावसायिक रूप से यह आपके भाग्योदय का समय कहा जा सकता है। इस समय आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होने के आसार हैं। प्रोपर्टी में धन निवेश कर सकते हैं। आपका पराक्रम क्षेत्र काफी अच्छा रहने के आसार हैं। 

नेगेटिव - कार्यों में रुकावटें, लाभ में कमी महसूस कर सकते हैं। इस समय आप भविष्य के लिये कुछ बचाने की सोच रहे हैं तो हो सकता है, आप ऐसा न कर सकें बल्कि आपके संचित धन में भी इस समय कमी हो सकती है। प्रतिद्वंदी आप पर हावी हो सकते हैं। लव - आपको भाई-बहनों का भी पूरा सहयोग मिल सकता है। सगे संबंधियों से आपके रिश्ते मधुर रहेंगे। इस समय आपको घर में किसी मांगलिक कार्य के आयोजन में शामिल होना पड़ सकता है। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यवसाय – नए करार के लिये आज का दिन उचित नहीं है, आप उसके लिए आज का दिन टाल सकते है। अपने गणित को पक्का करिए ताकि व्यवसाय को अच्छी तरह से समझा जा सके और घाटे के लिए किसी और को जिम्मेदार न ठहराएं। स्वास्थ्य – परिवार में स्वास्थ्य की समस्या रहेगी। खास कर आप को संयमित रहने की गणेश जी सलाह देते है, ताकि दूसरों को नुकसान पहुंचाने से बच जाएं।

भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 8

सिंह

पॉजिटिव - भौतिक सुख-साधनों में भी वृद्धि के आसार आपके लिए हैं। यह समय आपके आत्मबल में वृद्धि करने वाला रहेगा। कामकाज के मामले में फिलहाल परिस्थितियां आपके अनुकूल रह सकती हैं। इस समय आप अपने व्यवसाय को बढ़ा सकते हैं।  नेगेटिव - मित्र संबंधी मामलों में विवादों का सामना करना पड़ सकता है। बच्‍चों का मार्गदर्शन करेंगे। जीवनसाथी से भरपूर प्रेम व सहयोग मिलेगा। अच्‍छे कार्यों में निवेश लाभ दे सकता है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। लव – आंसू बहाने का और नसीब को कोसना छोड़ प्यार को पाने के लिए सच्चे दिल से की गई मेहनत रंग लाती है। सिर्फ बातों से पेट नहीं भरता यह चीज भी आपको याद रखनी पड़ेगी। व्यवसाय - आपकी आय में इस समय वृद्धि के आसार बन रहे हैं। शत्रु व प्रतिद्वंदियों पर आपकी धाक जमी रहेगी। जो दबाव आप पिछले कुछ समय से महसूस कर रहे थे, उसमें कमी आएगी। जोखिम वाली परियोजनाओं में थोड़ा सोच-विचार कर धन निवेश करेंगें तो लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य - आपके स्वभाव में क्रोध बढ़ सकता है, इसका ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा। क्रोध कहां और कितना करना है, यह आपको सीखने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 5

कन्या

पॉजिटिव - अपने प्रतिस्पर्धियों पर आप पुन: अपना दबदबा कायम कर सकते हैं। मातृ पक्ष से आपको अपेक्षित सहयोग मिल सकता है। दांपत्य जीवन भी बेहतर रहने की उम्मीद कर सकते हैं। कार्यस्थल पर नये सहकर्मियों के सहयोग से आपके पराक्रम में भी वृद्धि के आसार हैं।

नेगेटिव - नकारात्मक चिंताओं का त्याग करें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए मन पर दबाव बनेगा। आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव है। प्रियजनों का सान्निध्य और स्नेह मिलेगा। रोजगार में व्यस्तता रहेगी। 

लव - जीवन में नया प्यार दस्तक देगा या फिर पुराने प्रेम में बढ़ोत्तरी हो सकती है। दिल साफ रखिएगा तो जीवन की कुछ कठिनाइयां तो अपने आप टल सकती हैं। व्यवसाय - इस समय नए व्यापार में धन व्यय के योग बन रहे हैं। अपनी बचत में भी इजाफा कर सकते हैं। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। स्वास्थ्य – सेहत अच्छी रहेगी बशर्ते कि आप संयमित रहें, खासतौर पर खानपान में। आज आप स्वास्थ्य को लेकर कोई संकल्प करेंगे तो निश्चित ही लंबे समय तक उसमे कामयाबी मिलेगी, ऐसा गणेश जी कह रहे हैं।

भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 5

तुला

पॉजिटिव - परिवार में प्रेमपूर्ण वातावरण रहेगा। व्‍यापार से अच्‍छा लाभ हो सकता है। यात्रा आनंददायक रहेगी। संतान संबंधी सुखद समाचार से मन प्रसन्‍न रहेगा। भौतिक सुख साधनों में बढ़ोतरी हो सकती है। रुके कार्य गति पकड़ेंगे।

नेगेटिव – पति-पत्‍नी के बीच आपसी मतभेद उभर सकते हैं। कामकाज में जिम्‍मेदारियां बढ़ेंगी। किसी काम में हो रही देरी से घबराहट हो सकती है, लेकिन चिंता छोड़कर मन लगाकर काम करते रहें, सफलता ज़रूर मिलेगी। 

लव – दिल की ज्यादा सुनें और दिमाग की कम, तो आपकी प्रेम यात्रा बहुत आगे निकल सकती है। संशयात्मा विनश्यति... संशय आपके प्रेम का विनाश कर सकती है। व्यवसाय - घर या गाड़ी खरीदने का विचार बना सकते हैं। इस समय आपके लिए व्यवसायिक प्रवास के योग भी बन रहे हैं। यह यात्राएं आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती हैं। स्वास्थ्य - शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ज्यादा चिंता आप को ही खा जाएगी, यह सूत्र आज के दिन आप ध्यान में रखें। ऐसा गणेश जी कहते हैं।

भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 6

वृश्चिक

पॉजिटिव - घरेलू जीवन में संतान व जीवनसाथी के साथ संबंध और मधुर होंगे। ये समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा, घर-परिवार में किसी समारोह का आयोजन होगा। करियर के लिए समय अच्छा चल रहा है, जीवन में पद-प्रतिष्ठा पाने के लिए अपने हुनर को निखारने की कोशिश करें, लाभ होगा। आपका व्यक्तित्व काफी दमदार है।

नेगेटिव - प्रॉपर्टी को लेकर समय थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है, किसी प्रॉपर्टी को बेचने की कोशिश सफल नहीं हो पाएगी, बेहतर होगा कि इस समय आप शांत रहकर चीज़ों के होने का इंतज़ार करें। 

लव - प्रेम संबंधों में ताजगी रहेगी। विद्यार्थी पढ़ाई पर अधिक ध्‍यान देंगे। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। व्यवसाय – पूंजी निवेश करते हुए सावधानी बरतें। आज शेर बाजार आपके लिए वर्जित है, ऐसा गणेश जी कहते हैं। आज का दिन सावधानी से गुजार दीजिए, तो बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य - शारीरिक स्वास्थ्य संभालें। ज्यादा केल्यूलेटिव होना आपके स्वास्थ्य के पतन का कारण बन सकता है।

भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 9

धनु

पॉजिटिव - अपने व्यक्तित्व के चलते कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो ना सिर्फ आपको दूसरों से अलग बनाएगा बल्कि लाभ दिलाने वाला भी साबित होगा। किसी महंगी चीज़ की खरीदारी के लिए अपने साथी से मीठी-मीठी बात करेंगे।

नेगेटिव - वाहन में खराबी आ सकती है। दैनिक काम समय पर पूरे नहीं हो पाने से चिड़चिड़ाहट रहेगी। अपनी योजनाएं गुप्‍त रखें। विस्तार से बात करने की आपकी आदत को आज के दिन संभालें, ऐसा गणेश जी कहते हैं।

लव- दिल और दिमाग का संतुलन बनाना आवश्यक है। कभी दिल की सुनें, कभी दिमाग की। लेकिन ऐसा न हो कि जब दिमाग की सुनने की आवश्यकता हो तब दिल की सुनकर आगे बढ़ जाएं। व्यवसाय - करियर में तरक्की के मौके मिल सकते हैं, अच्छी नौकरी पाने के लिए कोशिश करते रहें, लाभ होगा। निराशा त्याग कर ही आप अपने लक्ष्य को पा सकते हैं, यह बात साफ जान लीजिए, ऐसा गणेश जी कहते हैं। स्वास्थ्य - यह सूत्र को अपनाएं कि क्या लेकर आया बंदे, क्या लेकर जाएगा। दूसरी चीजों की अपेक्षा अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें। 

भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 1

मकर

पॉजिटिव - सगे-संबंधियों के प्रति आपका मन भावनात्मक रूप से केंद्रित होगा। किसी भी तरह के रोजगार में लाभकारी स्थिति मन को प्रसन्न रखेगी। पारिवारिक और धार्मिक कार्यों की ओर मन केंद्रित होगा। नए कार्यों को आरंभ करने से लाभ संभव है। किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं।

नेगेटिव - पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन ओत-प्रोत होगा। संतान संबंधी दायित्वों को लेकर मन चिंतित रहेगा। भविष्य संबंधी नकारात्मक विचारों से उत्साह में कमी आएगी। घर से बाहर निकलते समय अपने सामान का ध्यान रखें, वरना नुकसान हो सकता है।

लव - प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा रहेगा, आपका साथी आपके प्यार और भावनाओं को समझेगा और उनकी कद्र करेगा।  व्यवसाय - मातृपक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है। समाज में मान सम्‍मान बढ़ेगा। अधिकारी आपके काम से प्रसन्‍न रहेंगे। अचानक यात्रा हो सकती है। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।  स्वास्थ्य – आप का स्वास्थ्य एकदम अच्छा रहेगा, आपकी अपेक्षा से भी बेहतर। थोड़ा पैदल चलने का समय निकालें तो आप के स्वास्थ्य की बहुत सारी समस्या का अपनेआप समाधान मिल जाएगा।

भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 7

कुंभ

पॉजिटिव - अपनी व्यवहार कुशलता के माध्‍यम से नए संबंध बनाने में सक्षम होंगे। रोजगार क्षेत्र में मिल रहे अवसरों का लाभ उठाएं। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न बरतें। मन को अच्छे कार्य की ओर केंद्रित कर समय का उपयोग करें।

नेगेटिव - सप्ताह थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है, माता-पिता किसी बात को लेकर आपसे नाराज़ हो सकते हैं, हो सकता है कि वो आपकी बात सुनने को भी तैयार ना हों, शांत बने रहें। 

लव – अच्छा लाइफ पार्टनर मिलना भाग्य की बात होती है। औऱ, उस दिशा में आपका भाग्योदय हो रहा है। सिर्फ ध्यान यह रखना है कि प्रेम संबंध में बोरिंग बातों को साइड में रख देना है। व्यवसाय - करियर के लिए समय अच्छा रहेगा। ऑफिस में दिया गया काम तय सीमा में पूरा कर सभी को प्रभावित करेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की तारीफ पाकर खुद पर गर्व महसूस सकते हैं।  स्वास्थ्य – ज्यादा तली चीजों का सेवन न करें, खुराक में फल की मात्रा बढ़ाएं। समझदारों को इशारा ही काफी है, आपकी स्वास्थ्य की समस्या की सारी जड़ के बारे में आपको यहीं से पता चल जाना चाहिए।

भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5

मीन

पॉजिटिव - समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा, खुशनुमा माहौल देखने को मिलेगा। जीवन में चुनौतियां पंसद करने वाले लोगों के लिए समय कामयाबी दिलाने वाले रहेगा, नए-नए चैलेंजेस मिलेंगे। 

नेगेटिव - परिवार में तनाव हो सकता है। मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा महंगी पड़ सकती है। थकान व आलस्‍य का अनुभव करेंगे। प्रेम संबंधों में सतर्कता बरतें।

लव - इस समय आप अपनी सोच और अपने काम को लेकर एकदम अडिग रहेंगे। औऱ, यही चीज आप के प्यार को आप से दूर कर सकती है। जो सही है, उसे समढने की कोशीश करें और उसे अपनाने की हिम्मत रखें। व्यवसाय - व्‍यापार की योजनाएं गुप्‍त रखें। किसी पर आवश्‍यकता से अधिक विश्‍वास न करें। पारिवारिक रिश्‍तों में मजबूती आएगी। आय-व्‍यय का संतुलन बनाकर काम करें। लंबी दूरी की यात्रा सफल होगी। स्वास्थ्य – किसी तरह की शारीरिक चोट लगने की संभावना है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। 

भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 7

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER