Virushka / मां बनने के बाद पहली बार दिखी विराट के संग दिखी अनुष्का, फैन्स बोले- सच में प्रेगनेंट थीं? VIDEO

Zoom News : Jan 21, 2021, 02:38 PM
Virushka: बेटी को जन्म देने के बाद एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पहली बार नजर आई हैं। मुंबई में गुरुवार को पति विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा नजर आईं। अनुष्का शर्मा ब्लू डेनिम जीन्स और जैकेट में काफी फिट नजर आ रही थीं। इस दौरान उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली भी साथ थे। इंस्टाग्राम पर शेयर हो रहे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के इस वीडियो की उनके फैन्स ने भी काफी सराहना की है। एक यूजर ने लिखा है कि अनुष्का शर्मा को देखने से लग ही नहीं रहा है कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी को ही बेटी को जन्म दिया था।

पैरेंट्स के बाद पहली बार कैमरे की नजर में आए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली काफी खुश नजर आ रहे थे। इंस्टाग्राम पर शेयर हुए वीडियो में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली फोटोग्राफर्स का हाथ हिलाकर स्वागत करते दिखे। अनुष्का शर्मा ने नीले रंग की जींस और ब्लू डेनिम जैकेट पहन रखी थी। वहीं विराट कोहली ब्लैक कलर की ड्रेस में दिख रहे थे। दोनों ही काफी फिट लग रहे थे। यही नहीं दोनों ने फोटोग्राफर्स से भी कार में बैठने से पहले कुछ बातें की थीं। बता दें कि बेटी के जन्म की जानकारी देते हुए विराट कोहली ने फैन्स और मीडिया से कहा था कि इस दौरान हमें प्राइवेसी की जरूरत है।

यही नहीं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की ओर से फोटोग्राफर्स को गिफ्ट हैम्पर भी भेजे गए थे। इसके साथ ही फोटोग्राफर्स को एक लेटर भी लिखा था, जिसमें अपील की गई थी कि वे उनकी बेटी की तस्वीरें न लें। विराट और अनुष्का ने कहा था कि आप लोग हमारी तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं, लेकिन बेटी की तस्वीरें न लें। प्राइवेसी को बनाए रखें।

बता दें कि मां बनने से पहले एक मैगजीन के कवर पेज के लिए अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोशूट कराया था। यही नहीं मैगजीन को दिए इंटरव्यू में भी अनुष्का शर्मा ने कहा था कि वह बच्चे को सोशल मीडिया से दूर रखेंगी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER