बॉलीवुड / फोटोग्राफर पर भड़कीं अनुष्का, प्राइवेसी में बताया दखल, कहा- अब बस करो

Zoom News : Jan 06, 2021, 09:13 PM
बॉलीवुड | एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के साथ घर की बालकनी में बैठने की तस्वीर खींचने पर फोटोग्राफर पर गुस्सा जाहिर किया है। इसी महीने मां बनने जा रहीं अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मेसेज शेयर कर लिखा है, 'फोटोग्राफर और पब्लिकेशन को कई बार मना करने के बाद भी वे हमारी प्राइवेसी में दखल दे रहे हैं। अब इसे बंद करिए।' इसके साथ ही अनुष्का शर्मा ने वह तस्वीर भी शेयर की है, जिसे फोटोग्राफर ने क्लिक किया था। दरअसल तस्वीर में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली घर की बालकनी में बैठे नजर आ रहे थे। 

अनुष्का शर्मा ने अपनी पोस्ट में कहा कि वह इसे लेकर पहले भी कह चुकी हूं, लेकिन अब भी प्राइवेसी में दखल जारी है। अनुष्का शर्मा इसी महीने अपने पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं। बीते कुछ दिनों से वह जब भी वह बाहर निकलती हैं तो अकसर पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक करते नजर आते हैं। आमतौर पर वह डॉक्टर की विजिट पर कई बार जाती देखी गई हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी वह अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने प्रेगनेंसी के 9वें महीने में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया था। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा वाइट टीशर्ट और ब्लैक जेगिंग्स में नजर आ रही थीं।

अनुष्का शर्मा ने हाल ही में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में प्रेगनेंसी से जुड़े अपने अनुभव को साझा किया था। इसके अलावा उन्होंने भविष्य में अपने बच्चे की पैरेंटिंग को लेकर भी बात की थी। अनुष्का शर्मा ने इस इंटरव्यू में कोरोना काल में फोटोग्राफर्स से बचे रहने पर भी बात कही थी। अनुष्का ने कहा था, 'कोरोना का संकट एक अजीब से वरदान की तरह है। विराट कोहली मेरे पास थे और मैंने इसे लोगों से सीक्रेट ही रखा था। हम सिर्फ कोरोना लॉकडाउन के दौर में डॉक्टर के पास विजिट के लिए ही निकलते थे। तब सड़कों पर कोई नहीं होता था और हमें कोई देख नहीं सकता था।' उन्होंने कहा था कि इसके चलते हमें प्रेगनेंसी को कुछ महीने तक छिपाने में मदद मिली थी।

हालांकि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने खुद ही इंस्टाग्राम पर आने वाले मेहमान के बारे में जानकारी दी थी। दोनों ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें विराट कोहली पीछे खड़े थे और अनुष्का शर्मा बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए आगे खड़ी थीं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'और तब हम तीन होंगे। जनवरी में आगमन।'

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER