नई दिल्ली / सफलता, धन लाभ और नए अवसरों का फायदा 9 राशियों के लिए

Dainik Bhaskar : Jul 27, 2019, 12:23 AM
शनिवार, 27 जुलाई को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 9 राशियों के लिए दिन सफलता, धन लाभ और नए अवसरों से फायदा दिलाने वाला रहेगा। 3 राशियों के लिए समय सामान्य रहेगा। मेष राशि वालों के लिए बन रहे हैं यात्रा के योग, वृष राशि वालों की हो सकती है किसी नए व्यक्ति से मुलाकात, मिथुन राशि वालों के लिए जॉब में प्रमोशन के योग। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से। 

मेष

आज किसी नए व्यक्ति से मिलना हो सकता है जो निजी एवं व्यवसायी रूप में आपकी सहायता करेगा। कुछ पुराने रिश्ते यदि दूर जा रहे हैं तो निराश न हों, इसमें भी आपकी ही भलाई है। यदि किसी चीज़ को जकड़ के रखने का प्रयास करेंगे तो दर्द आपको ही होगा। अपने आपको परिस्थितियों के अनुसार ढालने का प्रयास करें।  करियर: काम से संबंधित विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। ट्रान्सफर हो सकता है जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। लव: रिश्तों में बदलाव के कारण मन में कुछ असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है किन्तु यह बदलाव आपके हित में हैं। हेल्थ: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने रोग से जल्द ही निजात मिलेगा। किसी नई चिकित्सा पद्धति से लाभ होगा। 

वृष

आप अपने जीवन में बहुत कुछ करने की सोच रहे हैं, बहुत बड़ी योजनाएं हैं किन्तु उन्हें साकार करने के लिए प्रयास और फोकस में कुछ कमी है। इसे पूरा कर लेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। किसी और पर अपनी योजनाओं के लिए निर्भर न करें। पुराने रिश्तों को सोच कर अपने नए रिश्तों में तनाव न उत्पन्न होने दें।  करियर: कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत और फोकस में कोई कमी न होने दें। अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रैक्टिकल होने की आवश्यकता है। लव: प्रियजन से आशाएं होना उचित है किन्तु वह रीयलिस्टिक भी होनी चाहियें। इसका ध्यान रखें नहीं तो रिश्तों में कडवाहट आने लग जाएगी। हेल्थ: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यदि किसी रोग से पीड़ित हैं तो इससे निजात पाने के लिए प्रयास करने पड़ेंगे।  

मिथुन

आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक मेलजोल में दिन बीतेगा। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। आताम्विश्वास की कमी न होने दें। बड़ों की सलाह अवश्य लें कोई निर्णय लेने से पहले। उन्नति और तरक्की के योग हैं। आज धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में फोकस की कमी रहेगी किन्तु आपकी ऊर्जा बहुत सुन्दर बनी हुई है। किसी एक्सपर्ट से सलाह कर अपनी ऊर्जा उचित दिशा में लगायेंगे तो बहुत जल्द अच्छे फल मिलेंगे। करियर: कार्यक्षेत्र में आज नए अवसर मिलेंगे। उन्नति और तरक्की के योग हैं। बॉस से प्रशंसा मिलेगी। नौकरी की तलाश में हैं तो आज सफलता अवश्य मिलेगी। लव: आज किसी सामाजिक मेलजोल में  नए व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जो की आगे चलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हेल्थ: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सेहत में सुधार होगा। यदि किसी रोग से परेशान हैं तो उसके लिए अल्टरनेटिव चिकित्सा पद्धति से लाभ मिलेगा।

कर्क

आज का दिन अच्छा रहेगा, कमी है तो केवल आपके आत्मविश्वास में। भविष्य की चिंता में अपने वर्तमान को खराब न करें। इतना ज्यादा भविष्य के लिए सोचना और चिंतित रहना यह दर्शाता है की आपको उस सर्वव्यापी इश्वर पर भरोसा नहीं की वह आपका सदा ख़याल रखेगा। व्यर्थ की चिंताओं के कारण मन में तनाव बढेगा और काम से फोकस हटेगा। इस कारण निजी जीवन में भी रिश्तों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसलिए अपनी सोच पर नियंत्रण रखें। जो हो गया उससे सीख लेकर आज में जियें। करियर: कार्यक्षेत्र में भविष्य की योजनाओं में आज इतना न खो जाएँ की आज की जिम्मेदारियों  काम को अनदेखा कर दें। लव: प्रियजनों के साथ थोड़ा समय बिताने को मिलेगा। छोटी सी बात पर तनाव हो सकता है, ऐसा न होने दें। सहनशीलता रिश्तों को सुन्दर बनाएं रखने के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण गुण है। हेल्थ: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तनाव से बचें नहीं तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। मेडिटेशन और अल्टरनेटिव हीलिंग से लाभ होगा।

सिंह

आज का दिन कुछ कष्टदायक हो सकता है। हर परिस्थिति को लेन देन के नज़रिए से न देखें। आज धन हानि हो सकती है। इसके प्रति सचेत रहें। आज किसी प्रकार से दान अवश्य करें। गाय को पालक खिलाने से लाभ होगा। हर परिस्थिति को लेन -देन  के नज़रिए से न देखें। कुछ चीज़ें इनसे परे होती हैं। आज आपके जीवन में कमियों की बजाय जो अच्छी बातें निहित हैं उन्हें देखें। प्रियजनों के साथ छोटी-छोटी बातों पर तनाव हो सकता है। करियर: कार्यक्षेत्र में आज किसी बात से समझौता न करें। वही करें जो आपको उचित लगता हो। धन लाभ के योग हैं। लव: प्रियजन से आज किसी बात पर अनबन ओ सकती है जो की गंभीर रूप धारण कर सकती है। अपनी सोच को कठोर न होने दें, प्यार से मसले को सुलझाने का प्रयास करें। सहनशीलता की आवश्यकता है। हेल्थ: स्वास्थ्य की देखभाल करें। डॉक्टर से निरंतर चेक अप कराते रहें। किसी की बात को दिल पर न लें की इससे आपके स्वास्थ्य की हानि हो।

कन्या

आज का दिन परिस्थितियों में बदलाव के कारण कुछ परेशानी रह सकती है। प्रत्येक परेशानी का हल तभी मिलता है जब आप परेशानी को नकारने की बजाय पहले उसे स्वीकार करते हैं और फिर उसे समझते हैं। हर परिस्थिति में निहित वरदान को पहचानें। यह समय आध्यात्मिक उन्नति का भी है। इस अवसर को व्यर्थ न होने दें। कोई ऐसा व्यक्ति जल्द ही मिलेगा जो आपका मार्गदर्शन करेगा। आज कुछ नया अवश्य सीखें। इससे आपकी अध्यात्मिक उन्नति भी होगी। करियर: कार्यक्षेत्र में बदलाव के कारण परेशानी और तनाव  हो सकता है। करियर लाइन बदलने का सोच रहे हैं तो यह समय उसके लिए उत्तम है। लव: आज रिश्तों में कुछ बदलाव और परिवर्तन के कारण परिवार में स्थिति तनावपूर्ण रह सकती है। हेल्थ: स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई लक्षण आज परेशान कर सकते हैं। इन्हें नज़रंदाज़ न करें। इनकी जांच करवा कर निश्चिन्त हो जाएं।

तुला

आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवन और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे, इनका भरपूर लाभ उठाएं। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज सफलता मिलने के अच्छे आसार हैं परन्तु स्थिरता आने में थोड़ा समय और लगेगा। यदि कोई प्रोजेक्ट आरम्भ कर रहे हैं तो संसाधन की कोई कमी नहीं होगी। एक समय में एक ही काम करें पूरे फोकस के साथ, जल्द ही सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग हैं। करियर: कार्यक्षेत्र में आज स्थिरता की कमी रहेगी। किसी नए प्रोजेक्ट में निवेश करने के लिए संसाधन आसानी से मिल जाएंगे। काम को पूरे फोकस के साथ करें। लव: रिश्तों में जो स्थिरता आप ढून्ढ रहे हैं उसे आपको अपने आप ही बनाने का प्रयास करना है। हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कोई रोग परेशान कर सकता है। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने का प्रयास करें।

वृश्चिक

आज का दिन सामान्य रहेगा। जिस कार्य पर कुछ समय से काम कर रहे हैं, वह समाप्ति की ओर बढ़ रहा है, थोड़ी और मेहनत और धैर्य की आवश्यकता है। अपनी जिम्मेदारियों को समझें और निभाएं, इससे आपके मन तो प्रसन्नता को मिलेगी ही, साथ ही साथ बड़ों का आशीर्वाद भी मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण हो सकता है।  करियर: धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी के चलते स्थान परिवर्तन हो सकता है जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। लव: आपके परिवार में कोई नवयुवक अपनी जिम्मेदारियां उठाने के लिए तैयार है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। हेल्थ: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।किसी पुराने रोग से जूझ रहे हैं तो जल्द ही उसका समाधान मिलेगा।

धनु

आज आपके मन में तनावपूर्ण स्थिति रह सकती है। मन में बहुत से विचार चल रहे हैं किन्तु उन्हें लागू नहीं कर पा रहे हैं जिस कारण दुविधा हो सकती है। दूसरों पर भरोसा करना सीखें। परफेक्शन पर इतना ध्यान न दें की उससे आपके स्वास्थ्य, मन की शान्ति और रिश्तों पर भी नकारात्मक असर हो। सकारात्मक दृष्टिकोण रखने का प्रयास करें। करियर: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ किसी बात पर तनाव बढ़ सकता है। अपनी सोच सकारात्मक बनाएं रखें नहीं तो इससे आपका ही नुकसान हो सकता है। लव: आज रिश्तों में कुछ नकारात्मकता के कारण तनाव बढ़ सकता है। बेवजह किसी पर शक न करें। हेल्थ: स्वास्थ्य के लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है। किसी पुरानी बीमारी से निजात के लिए शरीर और मन दोनों का उपचार आवश्यक है।

मकर

आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। परिस्थिति में यदि कोई परेशानी बनी हुई है तो वह जल्द ही हल हो जाएगी। अपने मन में कोई नकारात्मक भाव न आने दें।  काम में पूरा फोकस बनाएं रखें। व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी रहेगा। इसका पूरा फायदा उठाएं। परिस्थिति में अपने आपको स्थिर बनाएं रखें। करियर: कार्यक्षेत्र में अपने आस पास के वातावरण की नकारात्मकता के कारण निराश न हों, अपने प्रयास में कोई कमी न होने दें। लव: प्रियजनों के साथ संयम भरा व्यवहार रखें। प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा। आज रिश्तों से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें, उचित समय का इंतज़ार करें। हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए आपको निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है।

कुम्भ

आज थोड़ा समय अपने लिए अवश्य निकालें और अपने आने वाले जीवन की राह और लक्ष्य का निर्धारण करें। दैवीय कृपा से आपको बहुत कुछ मिला है, अपने कौशल से दूसरों का मार्गदर्शन करें, दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की आप क्षमता रखते हैं, अपने इस उत्तरदायित्व को निभाएं। जब तक इससे दूर भागते रहेंगे तब तक जीवन में असंतोष की भावना बनी रहेगी। करियर: आज काम में मन नहीं लगेगा। अपना फोकस बनाए रखें। यदि अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं तो वह काम करिए जिसमे आपको ख़ुशी मिलती हो। लव: परिजनों के साथ आज बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। हेल्थ: स्वास्थ्य के लिए अपने प्रयास करते रहें। रेकी, प्राणिक हीलिंग, चक्र हीलिंग आदि चिकित्साओं से लाभ होगा।

मीन

आज का दिन कुछ अकस्मात् बदलाव या घटनाओं भरा हो सकता है। यदि किसी प्रकार का निर्णय लेने कि सोच रहे हैं तो यह उसके लिए उचित समय है। आपको अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर कोई कदम उठाना पड़ेगा। शुरुआत में इससे कुछ परेशानियां हो सकती हैं किन्तु यह आपके लिए भविष्य में लाभकारी रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होने के आसार हैं जिनके साथ नए रिश्तों का आरम्भ होगा। करियर: कार्यक्षेत्र में आज नौकरी मिलने के आसार हैं। यदि यह आपके क्षेत्र से भिन्न हो तो भी इससे बिना सोचे विचारे जाने न दें।  लव: परिवारजनों के साथ समय बिताने को मिलेगा। जिन रिश्तों में बहुत परेशानी आ रही है, उनसे आगे बढ़ जाने ही समझदारी है। हेल्थ: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सेहत में सुधार होगा। यदि किसी रोग से जूझ रहे हैं तो जल्द ही निजात मिलेगा।  

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER