राज्य / डेढ़ साल बाद पति सऊदी अरब से लौटा तो पत्नी की गोद में था एक महीने का बच्चा, फिर बीवी ने सुनाई आपबीती

Live Hindustan : Nov 23, 2019, 07:15 AM
गोंडा | उत्तर प्रदेश के गोंडा के करनैलगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने उमरी थाना क्षेत्र में ब्याही अपनी शादीशुदा बहन को बहाने से घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। अपने भाई की हैवानियत से परेशान होकर पीड़िता ने खुद ही पति के साथ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को तलाश करना प्रारंभ कर दिया है। 

निरीक्षक अटल बिहारी ठाकुर ने बताया कि पीड़ित युवती का पति सऊदी अरब में काम करता है। डेढ़ साल बाद जब वह बुधवार को घर वापस लौटा तो उसकी पत्नी की गोद में 1 माह का बच्चा था। उसने बच्चे के बारे में पूछा तो उसकी पत्नी ने आपबीती सुनाई। 27 वर्षीय पीड़िता करनैलगंज क्षेत्र की रहने वाली है। उसका भाई घर में ही रहकर काम करता है। 

पीड़िता के अनुसार करीब 10 माह पूर्व  भाई उसके गांव आया। फिर बहन को  बहाने से करनैलगंज लेकर चला गया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। पीड़िता ने लोक लाज की वजह से किसी से घटना के बारे में नहीं बताया। नौ माह बाद जब उसने एक बच्चे को जन्म दिया तो लोगों ने उंगली उठाना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने पति को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध गम्भीर धाराओं में केस दर्ज किया है।  

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER