Bollywood / अर्जुन कपूर के बाद, मलाइका अरोड़ा भी कोरोना-पॉजिटिव

Zoom News : Sep 07, 2020, 09:58 PM
न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई | हमारे देश में कोरोना पॉजिटिव केसेस की संख्या बहुत तेजी से बढ़ती जा रही है। भारत आज विश्व में दूसरे नंबर पर है सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केसेस को लेकर। कल ही एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को इन्फॉर्म किया की वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए है और उसके कुछ ही देर बाद , उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को लेकर भी खबर आयी की वह भी कोरोना पॉजिटिव है।

रविवार को अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर एक मैसेज शेयर किया जिसके जरिये उन्होंने बताया की वह कोरोना पॉजिटिव है। अर्जुन ने बताया की उन्हें इसके कोई सिम्प्टम नहीं है और वह बिलकुल ठीक महसूस कर रहे है और डॉक्टर्स के कहे अनुसार वह अपने आप को अपने घर में क्वारंटाइन कर रहे हैं।

अर्जुन के इस मैसेज के बाद ही उनके चाहने वालो ने उनके जल्दी ठीक होने के मैसेज की बौछार लगा दी। फिर कुछ देर बाद खबर आयी की अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है। उनकी हालत भी ठीक है और वह भी अपने आप को अपने घर में क्वारंटाइन कर रही है।

लॉक डाउन खुलने के बाद , जब शूट शुरू हुई , मलाइका डांस रियलिटी शो ' इंडिया'स  बेस्ट डांसर' की शूट में बिजी थी और कुछ दिन पहले खबर आयी थी की उस शो की क्रू के 7 -8 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इस खबर के बाद तुरंत ही शूट को रोक दिया गया था।

अर्जुन और मलाइका से पहले, कई सितारे कोरोना की चपेट में आ चुके है, जिनमे अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, जेनेलिआ देशमुख , हिमांश कोहली, डायरेक्टर राजामौली, टीवी एक्टर्स पार्थ समथान , श्रेनु पारेख शामिल हैं। इनमे से सभी लोग अब ठीक हो गए है लेकिन हिमांश कोहली अभी भी होम क्वारंटाइन है।



SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER