बॉलीवुड डेस्क / अभिषेक ने बताया- कब तक अस्पताल में रहेंगे वह और पिता अमिताभ, ऐश्वर्या और बेटी

Live Hindustan : Jul 12, 2020, 10:59 PM
बॉलीवुड डेस्क | अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बाद अब ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। वहीं जया बच्चन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आराध्या और ऐश्वर्या घर पर ही रहेंगे इसकी जानकारी अभिषेक ने ट्वीट कर दी है। 

अभिषेक ने ट्वीट किया, 'ऐश्वर्या और आराध्या की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दोनों होम क्वारंटाइन पर रहेंगे। बीएमसी को उनकी जानकारी दे दी है। बाकी घर के सभी सदस्य और मेरी मां की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आप सभी की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद'।

इसके बाद अभिषेक ने एक और ट्वीट किया, 'मेरे पिता और मैं अस्पताल में ही रहेंगे जब तक डॉक्टर कहेंगे। आप सभी प्लीज अपना ध्यान रखें और सभी नियमों का पालन करें'।

नानावती सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल के पीआरओ के मुताबिक अमिताभ बच्चन की हालत अब पहले से बेहतर है। इससे पहले अस्पताल के सूत्रों ने कहा था, अमिताभ बच्चन को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। शनिवार को रात लगभग 10 बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा, 'वह स्थिर हैं, लेकिन सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उनकी उम्र और ट्यूबरक्यूलोसिस समेत पिछली बीमारियों को देखते हुए, उनकी हालत में सुधार आने में समय लग सकता है।'

अमिताभ बच्चन के फैन्स उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए कामना कर रहे हैं। कोई हवन तो कोई पूजा-पाठ कर रहा है। जबसे अमिताभ बच्चन की यह खबर सामने आई है, हॉस्पिटल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो रही है। इसे देखते हुए मुंबई पुलिस ने भी अपनी सिक्यूरिटी बढ़ा दी है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER