बॉलीवुड / अक्षय से शाहरुख तक, ना संभलते तो ‘दूसरी’ के चक्कर में टूट जाती इन एक्टर्स की शादी

Jansatta : Jul 23, 2020, 11:19 AM
बॉलीवुड डेस्क | बॉलीवुड में कई किस्से ऐसे हैं जो अगर मुकम्मल हो जाते तो ना जाने कितने ही कलाकार अपनी हंसती-खेलती शादीशुदा जिंदगी को बर्बाद कर लेते। दरअसल कुछ कलाकारों को शादीशुदा होने के बाद भी प्यार भी हुआ। अगर समय रहते इस प्यार की गर्माहट कम ना हुई होती तो ना जाने कितने घर टूट चुके होते:-

शाहरुख (Shahrukh Khan) संग प्रियंका चोपड़ा का काफी नाम उछला था। दबे मुंह इस तरह की बातें भी हुआ करती थीं कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। लेकिन समय रहते दोनों अलग हो गए वर्ना शाहरुख का बसा बसाया घर बिखर जाता। माना जाता है कि शाहरुख संग अफेयर की अफवाहों की वजह से ही प्रियंका के गौरी और करण जौहर के साथ अच्छे टर्म नहीं हैं।

प्रियंका चोपड़ा का नाम अक्षय कुमार के साथ भी खूब जोड़ा गया था। दोनों के बीच की नजदीकियों को देखते हुए ट्विंकल काफी भड़क गई थीं औऱ प्रियंका को पीटने फिल्म के सेट पर पहुंंच गई थीं। उस घटना के बाद अक्षय ने प्रियंका से दूरी बनाई औऱ अपनी शादीशुदा जिंदगी को बिखरने से बचा लिया।

जैकी श्रॉफ की पत्नी आयाशा श्रॉफ का नाम बॉलीवुड एक्टर साहिल खान के साथ चर्चा में रहा है। कथित तौर पर 2009 से 2014 तक दोनों एक दूसरे के काफी करीब थे। इसके बाद आयशा ने साहिल के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। जवाब में एक्टर के वकील ने दोनों की कुछ इंटीमेट तस्वीरें कोर्ट के सामने पेश की, जिसमें दोनों कॉम्प्रोमाइजिंग सिचुएशन में थे। हालांकि, बाद में आयशा ने यह भी बयान दिया था कि उनका अफेयर नहीं हो सकता, क्योंकि साहिल गे हैं।

डिंपल कपाड़िया औऱ सनी देओल के अफेयर की भी खूब चर्चा हुआ करती था। कहा जाता है कि दोनों करीब 11 सालों तक रिलेशनशिप में रहे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो ये भी कहा गया कि डिंपल राजेश खन्ना को छोड़ सनी के साथ रहने लगी थीं। हालांकि दोनों ने कभी शादी नहीं की।

रोहित शेट्टी और प्राची देसाई के अफेयर की भी खूब बातें हुईं। रोहित पहले से शादी शुदा थे। हालांकि रोहित ने अपनी शादीशुदा लाइफ को वक्त रहते संभाल लिया।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER