News18 : Aug 20, 2020, 04:37 PM
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) में अनलॉक के तहत एक सितंबर से स्मारकों को खोलने का फैसला जिला प्रशासन ने किया है। हालांकि अभी ताजमहल (Taj Mahal) और आगरा फोर्ट (Agra Fort) को नहीं खोला जाएगा। लेकिन इन्हें छोड़कर सिकंदरा (Sikandara), फतेहपुर सीकरी (Fatehpur Sikri), एतमद्दौला, महताब बाग (Mehtab Bagh) खेलने का आदेश डीएम ने जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार यूपी में सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार लॉकडाउन में शनिवार और रविवार को ये स्मारक बंद रहेंगे।
आदेश में कहा किया कि पूर्व निर्धारित “बफर जोन”के आदेशों को संशोधित कर, साप्ताहिक बंदी (शनिवार/रविवार) को छोड़कर कोविड-19 के सुरक्षा मानक (मास्क/सोशल डिस्टेंसिंग) के साथ आगरा मे ताजमहल/आगरा किला को छोड़कर अन्य समस्त स्मारक पूर्व निर्धारित समयानुसार 1 सितंबर 2020 से खोले जाएंगे। यहां आने के लिए जन सामान्य को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखना होगा
कोरोना संक्रमण में कमी दर्जबता दें आगरा में इस समय कोरोना के कुल 293 एक्टिव केस हैं, इनमें 28 नए केस हैं। जिले में कुल 2395 पॉजिटिव केस हैं, इनमें से 1998 केस डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब तक 104 लोगों की मौत हुई है। जिले में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने का प्रतिशत 83।42, वहीं जितने सैंपल लिए जा रहे हैं, उनमें 2।77 प्रतिशत ही पॉजिटिव केस निकल रहे हैं।

जिला प्रशासन के अनुसार ताजमहल और आगरा फोर्ट खोले जाने को लेकर अगले चरण में फैसला किया जाएगा।पूर्व निर्धारित “बफर जोन” के आदेशों को संशोधित कर, साप्ताहिक बंदी(शनिवार/रविवार) को छोड़कर #Covid19 के सुरक्षा मानक(मास्क/सोशल डिस्टेंसिंग) के साथ #Agra में ताजमहल/आगरा किला को छोड़कर अन्य समस्त स्मारक पूर्व निर्धारित समयानुसार दि0 01-09-20 से खोले जाएंगे।@UPGovt @PrabhuNs_ pic.twitter.com/mvKGE36GEh
— District Magistrate Agra (@OfficeOfDMAgra) August 20, 2020