मनोरंजन / अमिताभ बच्चन शुक्रवार रात को अस्पताल से डिस्चार्ज, घर पहुंचे

NavBharat Times : Oct 19, 2019, 07:11 AM
बॉलीवुड डेस्क | बॉलिवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन शुक्रवार रात को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए। उन्हें कुछ रूटीन चेकअप के लिए मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था।

77 साल के अमिताभ बच्चन बुधवार को कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत महसूस होने के बाद रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे थे। शुक्रवार रात को डिस्चार्ज होने से पहले 2 दिनों तक वह अस्पताल में ही भर्ती थे।

शुक्रवार रात 10 बजे अमिताभ अपनी पत्नी जया बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन के साथ अस्पताल से घर के लिए रवाना हुए।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER