बॉलीवुड / गर्भपात पर बैन की खबर से दुखी अमिताभ की नातिन नव्या, जानें क्या लिखा

Zoom News : Jan 28, 2021, 08:42 PM
बॉलीवुड: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा की सोशल मीडिया पोस्ट अकसर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को पब्लिक करने के बाद से ही नव्या नवेली की तस्वीरें और वीडियो उनके फॉलोअर्स को देखने को मिल रहे हैं। अब नव्या नवेली नंदा ने पोलैंड में अबॉर्शन पर लगभग पूरी तरह से बैन लगाए जाने की खबर पर रिएक्ट किया है। नव्या नवेली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है, 'बेहद दुखद।' दरअसल बुधवार को ही पोलैंड में कोर्ट ने एक फैसले में देश में अबॉर्शन पर पूरी तरह से रोक का आदेश दिया है।

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि 'अजन्मा बच्चा' भी मनुष्य है। इसलिए उसे भी पोलैंड के संविधान के तहत संरक्षण मिलना चाहिए, जो जीवन के अधिकार की बात करता है। कोर्ट ने कहा है कि देश में अबॉर्शन को अनुमति तभी दी जा सकती है, जब गर्भ रेप के चलते ठहरा हो या फिर बच्चे के जन्म की स्थिति में मां की जान को खतरा हो। सरकार की ओर से गर्भपात पर लगभग पूरी तरह बैन के फैसले को लागू किए जाने के बाद से पोलैंड में आंदोलन भी शुरू गए हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने सड़कों पर उतरकर इस नियम का विरोध किया है। 

नव्या नवेली ने इसी खबर को शेयर करते हुए प्रतिक्रिया दी है। इसके अलावा अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में नव्या नवेली ने अपने लंच मेन्यू के बारे में भी फॉलोअर्स को जानकारी दी है। नव्या नवेली ने लंच मेन्यू शेयर किया है, जिसमें राजमा और पराठा दिख रहा है। यही नहीं गुरुवार को नव्या नवेली ने अपनी बचपन की एक तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इसमें वह सुहाना खान, अनन्या पांडे और शनाया कपूर के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ ही नव्या ने कैप्शन में लिखा था, 'कैसे यह स्टार्ट हुआ है और आज कैसे यह सब चल रहा है!!'

पिछले दिनों नव्या नवेली ने अपने पिता निखिल नंदा की एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें उनके हाथ में एक सर्टिफिकेट और ट्रॉफी दिखती है। दरअसल निखिल नंदा को भारत के बेस्ट सीईओ का खिताब मिला है। इसे शेयर करते हुए नव्या नवेली ने कहा था कि वह अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाना चाहेंगी। उनकी इस पोस्ट पर नव्या के मामा अभिषेक बच्चन ने भी कॉमेंट करते हुए हार्ट इमोजी पोस्ट किया था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER