बॉलीवुड / अमिताभ बच्चन की सेहत बिगड़ी, होने जा रही है सर्जरी, जानिए पूरा मामला

Zoom News : Feb 28, 2021, 09:29 PM
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की एक्टिंग हो या रियल लाइफ, उन्हें हमेशा से अपने फैंस का भरपूर प्यार मिलता रहा है। बिग बी के अंदाज को भी काफी पसंद किया जाता है। वह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव हैं और आए दिन अपने फैंस के साथ अपने दिल की बात शेयर करते रहते हैं। लेकिन अब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के फैंस के लिए एक परेशानी वाली खबर सामने आई है। महानायक ने खुद अपनी तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी है, अब उनके लिए दुआओं का सिलसिला जारी है। 

ब्लॉग में दी सर्जरी की जानकारी

दरअसल अब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के फैंस को करारा झटका लगने वाला है। क्योंकि अमिताभ बच्चन की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। इस बात की जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि खुद उन्होंने ही दी है। शनिवार को देर रात अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग के जरिए अपने फैंस को जानकारी दी कि उनकी सर्जरी होने जा रही है। इसके बाद से महानायक के फैंस उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं। 

जानिए क्या लिखा महानायक ने 

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा है, 'मेडिकल कंडिशन, सर्जरी, मैं लिख नहीं सकता, एबी।' अब उनका ये छोटा सा वाक्य लोगों के बीच बेचैनी को बढ़ा रहा है। क्योंकि किसी चीज की सर्जरी है, ये सर्जरी कब और कहां होगी इस बात की जानकारी किसी को नहीं लग पा रही है। यह भी नहीं कहा जा सकता कि सर्जरी होने वाली है या हो चुकी है। अब लोग उनकी सलामती के लिए दुआएं मांग रहे हैं। 

ट्विटर और इंस्टाग्राम पर दिए थे हिंट 

हालांकि यह पहली सूचना नहीं थी जब अमिताभ ने अपने फैंस के लिए अपनी तबीयत नासाज होने की जानकारी दी हो। क्योंकि उन्होंने ट्विटर पर और इंस्टाग्राम पर एक्टर ने केवल – !!!!!! ????? लिखा है। इसके पहले वह ट्विटर पर लिख चुके हैं, 'कुछ ज़रूरत से ज़्यादा बढ़ गया है ; कुछ काटने पर सुधरने वाला है ; जीवन काल का कल है ये , कल ही पता चलेगा कैसे रहे वे' 

इन फिल्मों में नजर आएंगे अमिताभ बच्चन 

आने वाले समय में अमिताभ बच्चन कई फिल्मों में दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं। वह फिल्म 'चेहरे', 'झुंड़' और 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER