मनोरंजन / रोमांस और थ्रिलर से भरपूर 'ये साली आशिकी' का ट्रेलर हुआ रिलीज

News Helpline : Nov 05, 2019, 04:54 PM
बॉलीवुड डेस्क | अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी और शिवालिका ओबेरॉय की अपकमिंग फिल्म "ये साली आशिकी" का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर सस्पेंस से भरपूर है। इस फिल्म से वर्धन पुरी बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। 

फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर वर्धन ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, और इसके ट्रेलर को भी वर्धन ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

ट्रेलर में वर्धन, साहिल मेहरा नाम के एक साइको के किरदार में नजर आ रहे हैं। जबकि शिवालिका नीति का किरदार निभा रही है। ट्रेलर की शुरुआत पुलिस की वर्धन (साहिल) के साथ पूछताछ से शुरू होती है। जहां एक तरफ वर्धन पुलिस से शिवालिका के साथ अपने कॉलेज, लव लाइफ और ब्रेकअप के बारे में बताते है तो वही शिवालिका एक अलग ही कहानी बयां करते हुए नजर आ रही है।  

फिल्म का ट्रेलर काफी दिलचस्प और सस्पेंस से भरपूर है। वर्धन पुरी की एक्टिंग कमाल की लग रही है। 

फिल्म का डायरेक्शन चिराग रुपारेल ने किया है। और इसे जयंती लाल गड़ा और राजीव अमरीश पुरी प्रोड्यूस कर रहे हैं। 

फिल्म इसी साल 22 नवंबर को रिलीज होने वाली है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER