बॉलीवुड / अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने लॉकडाउन में बनाई थी यह अपनी अलग दुनिया, देखें VIDEO

Zoom News : Apr 16, 2021, 02:31 PM
बॉलीवुड | अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) भारत का फेवरिट कपल है। अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें पति के साथ लॉकडाउन यादों की एक झलक साझा की है। विरूष्का (Virushka) ने पिछले साल के लॉकडाउन के दौरान अपने लिए एक अलग दुनिया बनाई थी और यह दुनिया प्यार, हँसी और ज़ाहिर है ढेर सारे डॉगी से भरी थी। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का डॉगी को लेकर प्यार साफ देखा जा सकता है। यही नहीं, डॉगी भी उनको भरपूर प्यार दे रहे हैं। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma Instagram) ने इस वीडियो को कैप्शन दिया, 'पिछले साल से कुछ खास, अनमोल पल।'

विराट कोहली (Virat Kohli) ने अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को खुले तौर पर उन्हें जानवरों के अधिकारों के प्रति जागरूक करने का श्रेय दिया है। उन्होंने कहा था, 'जानवरों की देखभाल करना अब मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि अनुष्का इस मुद्दे पर बहुत भावुक हैं। भारत भर में आवारा जानवरों की मदद करने की उनकी दृष्टि वास्तव में मेरे लिए प्रेरणादायक है और जब से मैं उनसे मिला हूं, मैंने जानवरों के अधिकारों और आवारा पशुओं के लिए चिकित्सा सहायता की तत्काल आवश्यकता को समझने की कोशिश की है। हमारे शहर के आवारा जानवरों के लिए एक सुरक्षित जगह बनाना हमारा सपना है।” यह वीडियो स्पष्ट रूप से दिखाता है कि ये दोनों कुत्तों को लेकर कितने संवेदनशील हैं। इस बीच, अनुष्का अगले साल मुंबई के बाहरी इलाके में अपना पशु आश्रय खोलना चाहती हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER