News18 : Feb 29, 2020, 01:48 PM
मुंबई: बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फिल्मों से वो लंबे समय से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के लिए अपनी तस्वीरों और वीडियो को शेयर करती रहती हैं। अनुष्का के पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को टीम इंडिया के सबसे फिट प्लेयर्स में गिना जाता है तो भला उनकी पत्नी (अनुष्का शर्मा) अपनी फिटनेस को लेकर क्यों संजीदा नहीं होंगी। अनुष्का फिल्म 'जीरो' के बाद से बड़े पर्दे से भले गायब हो, लेकिन वो अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रही हैं। हाल ही में अनुष्का का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो जिम (GYM) में पसीना बहाती नजर आ रही हैं।
अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस वीडियो को शेयर किया है। साथ ही इस स्टोरी पर उन्होंने लिखा है, 'आई लिफ्ट ब्रो (I Lift Bro)'। इसमें अनुष्का को एक बारबेल पर करीब 30 किलो वजन उठाते हुए और साथ में गहरी सांस लेते देखा जा सकता है।आपको बता दें कि अनुष्का हाल ही में अपने पति क्रिकेटर विराट कोहली के लिए चीयर करने न्यूजीलैंड में थीं, जहां भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट सीरीज के लिए कीवीज के खिलाफ दौरे पर थी। हाल ही में उन्हें एक अवार्ड शो के लिए मुंबई वापस आना पड़ा। यहां आने के बाद उन्होंने मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के कैलेंडर 2020 के लिए शूट किया। इन तस्वीरों को उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था। फोटो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन भी दिया था। उन्होंने लिखा था,
वहीं, यूट्यूब पर डब्बू द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, अनुष्का ने अपने लुक को कूल, बर्फीले, शानदार बताया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो साल 2018 के बाद से अनुष्का ने कोई फिल्म नहीं की है। ऐसी खबरें थीं कि अनुष्का ने फराह खान द्वारा निर्देशित 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक को साइन किया था। हालांकि, बाद में ये कहा गया कि वो इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं।
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का जो वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुष्का काफी भारी भरकम वजन के साथ डेडलिफ्ट वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। बॉलीवुड की एक्ट्रेस जिम में भारी-भरकम वजन उठाकर घंटों वर्कआउट कर रही हैं और सही मायनों में कहा जाए तो फिटनेस के मामले में उनकी मेहनत रंग भी ला रही है।#FitnessFriday: @anushkasharma is giving us all major fitness goals. #AnushkaSharma pic.twitter.com/Utgx8yG8Zs
— Urban Asian (@UrbanAsian) February 28, 2020