Bollywood / अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप के साथ शेयर की फोटो

Zoom News : Sep 14, 2020, 11:29 PM
न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई | एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने हाल ही में अनाउंस किया था कि दोनों जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले है। अब अनुष्का ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।  

जब से विरुष्का ने सोशल मीडिया पर अपने घर नन्हा मेहमान आने की अनाउंसमेंट की है, तभी से फैंस अनुष्का की झलक देखने को बेकरार है, और फाइनली अनुष्का ने अपनी बेबी बंप वाली तस्वीर शेयर कर दी है।  

अनुष्का शर्मा की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहीं हैं। इन समय अनुष्का अपनी प्रेगनेंसी के दिनों को इंज्वाय कर रहीं हैं। अपनी बेबी बंप वाली तस्वीर शेयर कर अनुष्का ने कैप्शन दिया, "जब आप एक जीवन देने जा रहे होते हो तो इससे ज्यादा रियल और कुछ नहीं हो सकता है। जब यह आपके कंट्रोल में नहीं है तो वास्तव में क्या है?"  

फोटो में अनुष्का समुद्र के किनारे खुले बालों में नजर आ रहीं हैं। फोटो में उनका सिंपल लुक और चेहरे पर प्यारी सी मुस्कुराहट लोगों का खूब ध्यान खींच रहीं हैं।  

बता दें अनुष्का और विराट ने अगस्त में अपने आने वाले बेबी की जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की थी और बताया था कि उनका बेबी 2021 की जनवरी में इस दुनिया में आने वाला है।  

अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। इन दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER