बॉलीवुड / अनुष्का शर्मा ने कटा डाले बाल, बताया- डिलिवरी के बाद हो रहा था हेयरफॉल

Zoom News : Jun 25, 2021, 09:02 PM
बॉलीवुड | मां बनने के बाद ज्यादातर महिलाएं हेयरफॉल की शिकायत करती हैं। अनुष्का शर्मा के साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है। हालांकि उन्होंने इधर-उधर के उपाय करने के बजाय बाल ही छोटे करवा लिए हैं। अपने नए हेयरस्टाइल में उन्होंने प्यारी सेल्फी भी पोस्ट की है। अनुष्का हेयरस्टालिस्ट से कनेक्ट करवाने के लिए सोनम कपूर को थैंक यू भी  बोला है।

डिलिवरी के बाद हेयरफॉल प्रॉब्लम

अनुष्का शर्मा ने जनवरी में बेटी वामिका को जन्म दिया है। डिलिवरी के बाद शायद वह भी हेयरफॉल की प्रॉब्लम से जूझ रही थीं। उन्होंने अपने बाल कटवा लिए हैं। अपने नए हेयरस्टाइल से अनुष्का काफी खुश हैं। उन्होंने लिखा है, जब बेबी पैदा होने के बाद हेयरफॉल की वजह से आप अच्छे हेयरकट की और ज्यादा तारीफ करने लगें। सोनम ने अपने हेयरस्टाइलिस्ट को शानदार बताया है। साथ ही सोनम कपूर को उनसे कनेक्ट करवाने के लिए शुक्रिया भी कहा है।

अनुष्का शेयर कर रही हैं तस्वीरें

अनुष्का शर्मा विराट कोहली के साथ इंग्लैंड में हैं। इस दौरान खूब फोटो सेशन करवा रही हैं और सर्द मौसम का मजा भी ले रही हैं। इस बीच उनकी कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। उनके लेटेस्ट फोटोज को भी पसंद किया जा रहा है। अनुष्का और विराट इस दौरे पर गए थे तो बेटी वामिका की तस्वीरें वायरल हुई थीं। दोनों पपराजी से रिक्वेस्ट कर चुके हैं कि उनकी बेटी को खबर न बनाया जाए। इसके बाद भी बच्ची की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अनुष्का डिलिवरी से पहले बोल चुकी हैं कि वह अपने बच्चे को मीडिया ग्लेयर से दूर रखना चाहती हैं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER