मनोरंजन / मलाइका को लेकर पजेसिव हुए अर्जुन, फिल्म फेस्टिवल में करण को गर्लफ्रेंड के साथ फ्लर्ट करने से रोका

Dainik Bhaskar : Aug 09, 2019, 06:07 PM
बॉलीवुड डेस्क. अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बी-टाउन के सबसे पॉपुलर कपल में से एक बन गए हैं। लंबे वक्त तक कपल ने अपने रिश्ते को छुपा कर रखा था। लेकिन अब लगभग हर मौके पर दोनों एक साथ नजर आते हैं। हाल ही में ये जोड़ी ऑस्ट्रेलिया में आयोजित इंडियन फिल्म फेस्टीवल ऑफ मेलबर्न में पहुंची। यहां अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका को लेकर पजेसिव नजर आए। उन्होंने समारोह के दौरान होस्ट करण टैकर को मलाइका से फ्लर्ट न करने की सलाह दे डाली। 

करण ने किया मलाइका से फ्लर्ट

अर्जुन-मलाइका फिल्म फेस्टीवल की ओपनिंग सरेमनी पर पहुंचे थे। यहां दोनों एक साथ बैठे। यहां होस्ट करण टैकर मलाइका के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन ये बात अर्जुन को पसंद नहीं आई और उन्होंने करण के हाथ से माइक छीन कर उन्हें किसी और के साथ फ्लर्ट करने की सलाह दे दी। हलांकि अर्जुन ने ये सब मजाक में ही कहा, लेकिन अर्जुन का मलाइका को लेकर पजेसिव होना मजाक नहीं था। इस पूरे वाकिये को कैमरे में कैद किया गया जो इस वक्त इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो फैन पेज पर शेयर किया गया है।

ब्लैक एंड रेड में नजर आए अर्जुन-मलाइका

सेरेमनी में अर्जुन ब्लैक सूट में नजर आए। वहीं मलाइका रेड ड्रेस में नजर आईं। समारोह का आयोजन सेंट किल्डा के पालिस थिएटर में किया गया था। मेलबर्न के लिए रवाना होते वक्त अर्जुन-मलाइका को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। उस दौरान ये जोड़ी रेड कलर कोड में नजर आई थी। दोनों ने ब्राउन बूट्स पहनें हुए थे और ब्लैक बैग कैरी किया था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER