बिग बॉस 13 / असीम ने सिद्धार्थ को दी आंखें नोंचने की धमकी,भड़क उठे ये 2 सेलेब्स

AajTak : Jan 20, 2020, 12:50 PM
बिग बॉस में सोमवार के एपिसोड में फिर से सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज के बीच झगड़ा देखने को मिलेगा। एग्रेशन और धक्का-मुक्की फिर से देखने को मिलेगी। प्रोमो वीडियो में असीम सिद्धार्थ को धक्का देते हुए दिखे। जिसके बाद से सिद्धार्थ को सपोर्ट कर रहे सेलेब्स भड़क उठे हैं।

संभावना-विंदू ने किया असीम को टारगेट

असीम रियाज के एग्रेसिव होने पर विंदू दारा सिंह और संभावना सेठ गुस्से में हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर असीम रियाज की क्लास लगाई है। असीम को लताड़ते हुए संभावना सेठ ने लिखा- ये लो फिर से भौंका असीम। ये नहीं सुधरेगा। असीम को बिल्कुल नापसंद करने वाले विंदू दारा सिंह ने भी उन्हें ट्रोल किया है।

विंदू ने असीम को टारगेट करते हुए कई सारे ट्वीट्स किए। एक ट्वीट में विंदू ने लिखा- देखा? एक घटिया आदमी घटिया ही रहेगा। दूसरे ट्वीट में विंदू ने लिखा- चूसलेट, चूसलेट ही रहेगा। घर के अंदर भी या घर के बाहर भी। अंदर वाला नहीं सुधरेगा।

विंदू दारा सिंह ने ये भी बताया कि अगर असीम रियाज डॉली बिंदा के सीजन में होते तो क्या होता। ट्वीट में विंदू दारा सिंह ने लिखा- सोचो अगर चूसलेट सीजन 4 में होता या डॉली बिंद्रा सीजन 13 में होतीं और चूसलेट कहा- किचन किसी के बाप का नहीं है। बता दें, डॉली बिंद्रा की गिनती बिग बॉस के सबसे एग्रेसिव कंटेस्टेंट्स में होती है। डॉली ने अपने सीजन में जमकर हंगामा किया था।

क्यों हुई सिद्धार्थ-असीम में लड़ाई?

प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया है। टास्क का संचालक असीम रियाज को बनाया गया है। टास्क के दौरान असीम विशाल को बचाते हुए चीटिंग करते हैं। ये बात सिद्धार्थ को बिल्कुल पसंद नहीं आती। वे असीम के फैसले पर सवाल उठाते हैं। इसी वजह से असीम-सिद्धार्थ में बहसबाजी होती है। फिर असीम सिद्धार्थ को धक्का देते हैं। दोनों में खूब गहमागहमी होती है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER