जयपुर / जयपुर के जवाहर कला केंद्र में अशोक गहलोत ने युवा चित्रकार रोहित चौधरी की पेंटिंग्स का किया अवलोकन

Zoom News : Nov 15, 2019, 09:58 PM
जयपुर | जयपुर के जवाहर कला केंद्र में 14 नवंबर से शुरू हुई युवा चित्रकार रोहित चौधरी की पेंटिंग्स को शुक्रवार का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अवलोकन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रोहित के द्वारा बनाई गई करीब 60 से अधिक पेंटिंग्स को बारीकी से निहारा और रोहित को बेहतर भविष्य की बधाई। इससे पहले बाल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर लगाई गई फ़ोटो एग्जीबिशन का भी उद्घाटन किया।

बता दें कि रोहित चौधरी ने कल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को हाथ से उनका बनाया हुआ स्केच भेंट किया। अशोक गहलोत ने रोहित चौधरी की आर्ट एग्जीबिशन में पहुंचकर स्केच, आयल पेंट और एक्रेलिक पेंटिंग्स की पेंटिंग्स  को देखा और उनके द्वारा बनाये गए स्केच की प्रसंसा की। यहां जेकेके में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ कृषि मंत्री लालचन्द कटारिया, कांग्रेस नेता सुरेश मिश्रा, शिक्षाविद एलसी भारतीय समेत बड़ी संख्या में कला प्रेमियों ने रोहित की एग्जीबिशन का अवलोकन किया।

रोहित की कला प्रदर्शनी देखने के लिए अशोक गहलोत ने दुबारा विजिट कर हौसला अफजाई की। युवा कलाकार रोहित की यह एग्जीबिशन 16 नवम्बर को 7 बजे तक चलेगी। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले 17 वर्षीय रोहित फिलहाल राजस्थान विवि के फाइन आर्ट्स डिपार्टमेंट में अध्ययनरत हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER