Crisis / कोरोना, लॉकडाउन के बीच असम में आफत! भूस्खलन में 20 लोगों की मौत, कई जख्मी

Jansatta : Jun 02, 2020, 03:01 PM
Crisis: कोरोना, लॉकडाउन के बीच मंगलवार को असम में भूस्खलन एक और आफत बन कर आई। दरअसल दक्षिणी असम के बाराक घाटी क्षेत्र में हुए भूस्खलन हो गया है। इस हादसे में करीब 20 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में ज्यादातर लोग दक्षिणी असम के बाराक घाटी क्षेत्र स्थित तीन जिलों के थे। बताया गया कि जहां घटना हुई, वहां बीते कई दिनों से भारी बारिश हो रही थी। मृतकों में सात लोग काचर (Cachar) जिला, सात लोग (Hailakandi) और छह लोग करीमगंज जिला के बताए जा रहे हैं। वहीं, कई लोग बुरी तरह जख्मी भी हुए हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER