स्पोर्ट्स / मैदान से दूर पर फैंस के दिल के पास, साक्षी के साथ बर्फ की सफाई करते नजर आए धोनी: देखे वीडियो

Live Hindustan : Jan 09, 2020, 07:24 AM
खेल डेस्क | टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी जुलाई 2019 के बाद से क्रिकेट से ब्रेक पर हैं। धोनी ने आईसीसी वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलने के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। इस ब्रेक में धोनी अपनी फैमिली के साथ क्वॉलिटी समय बिता रहे हैं। धोनी ने बेटी जिवा, पत्नी साक्षी और साक्षी के माता-पिता के साथ मिलकर बर्फबारी का खूब लुत्फ उठाया। साक्षी का उत्तराखंड से पुराना रिश्ता है, उनकी स्कूलिंग भी देहरादून से हुई है। मसूरी में धोनी ने परिवार के साथ क्वॉलिटी समय बिताया। धोनी मसूरी के 'रॉक विला बाय बाया' होटल में रुके थे।

साक्षी धोनी और जिवा के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस ट्रिप की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए गए हैं। साक्षी ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की है, उसमें से एक तस्वीर में वो धोनी के साथ बर्फ साफ करती हुई भी नजर आ रही हैं। धोनी चार दिन मसूरी में बिताने के बाद वापस लौट चुके हैं, बता दें कि मंगलवार को महेंद्र सिंह धोनी 9:30 बजे करीब सड़क मार्ग से पत्नी, बेटी और साथ में आए दोस्तों के साथ वापस लौट गए। मसूरी में धोनी के होने की सूचना के बाद पिछले तीन चार दिनों से लालटिब्बा, सिस्टर बाजार में काफी भीड़ जुटी रही, हालांकि धोनी से कोई मिल नहीं पाया। 

 मंगलवार को लालटिब्बा में बर्फ और धोनी की एक झलक पाने के लिए उनके फैन्स बेताब नजर आए। इस दौरान उनके कई फैन्स दुकानों और आसपास में मौजूद लोगों से धोनी के बारे में जानकारी लेते हुए भी दिखाई दिए। पूरे दिन लालटिब्बा, सिस्टर बाजार में पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ जुटी रही। इस दौरान मेरठ और दिल्ली से आए उनके फैन्स आर्यनदेव और सिमरन बेदी ने बताया कि वे धोनी के बहुत बड़े फैन हैं जैसे उनको पता चला कि धोनी इन दिनों मसूरी में हैं तो वे उनसे मिलने के लिए लालटिब्बा आए।

जिवा और साक्षी धोनी ने शेयर की ये तस्वीरें और वीडियो-

View this post on Instagram

❤️❄️

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni) on

विश्व कप के बाद से ही इस बात की लगातार चर्चा हो रही है कि धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। हालांकि धोनी ने खुद अभी तक अपने इस ब्रेक और संन्यास को लेकर कुछ नहीं कहा है। धोनी से इस बीच एक प्रमोशनल इवेंट के बीच जब पूछा गया था कि वो वापसी कब करेंगे तो उन्होंने कहा था कि जनवरी तक उनसे इस बारे में कुछ नहीं पूछा जाए।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER