मनोरंजन / बबीता जी ने किया जेठा लाल के साथ डांस, शेयर की वीडियो

Live Hindustan : Sep 24, 2019, 10:40 AM
टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को लोग बहुत पसंद है। शो में बबीता और जेठा लाल की जोड़ी काफी मजेदार है। बता दें कि दिलीप जोशी 'जेठालाल' का किरदार निभाते हैं और 'बबीता जी' का किरदार मुनमुन दत्ता निभाती हैं। दोनों की केमेस्ट्री शो में काफी मजेदार है और इसी बीच दोनों का एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर फैन्स भी खुश हो जाएंगे। दरअसल, मुनमुन ने खुद एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में मुनमुन और दिलीप जोशी सॉन्ग मैंने तुझको देखा पर डांस की रिहर्सरल कर रहे हैं। 

शो के करंट प्लॉट की बात करें तो ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि जेठालाल की पत्नी दया बेन की जल्दी वापसी हो सकती है। शो में जेठालाल को दया की काफी याद आ रही है। शुक्रवार को दिखाए गए एपिसोड में जेठालाल ने गणेशोत्व कार्यक्रम में दया को बहुत मिस किया। इसे शो में दया बेन की वापसी का हिंट बताया जा रहा है। 

कहा जा रहा है कि इससे पहले भी शो के मेकर्स को जब सोनू की एंट्री करानी थी तो इस तरह का माहौल बनाया गया था। शो में सोनू के नाम का बार-बार जिक्र हो रहा था और अब शो में दयाबेन का जिक्र किया गया है। तो शायद दया बेन भी जल्द ही आ सकती हैं। हालांकि ये नहीं पता कि दिशा वकानी ही दया बेन के तौर पर लौटेंगी या कोई और दया बेन का किरदार निभाएगा।

बता दें कि दिशा वकानी ने मैटरनिटी लीव ली थी, लेकिन लीव के बाद उन्होंने शो में वापसी नहीं की। इसके बाद उनकी वापसी को लेकर कई खबरें आईं। कभी कहा गया कि वो शो में वापसी कर रही हैं, तो कभी कहा गया कि अब दया बेन का किरदार कोई और निभाएगा, लेकिन इस पर अभी तक सस्पेंस बरकरार है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER