Video / Live TV पर ख़बर सुना रही थी रिपोर्टर, पीछे शर्ट ऊपर कर डांस करने लगा बच्चा - देखें मज़ेदार Video

NDTV : Aug 07, 2020, 07:28 AM
Special: न्यूज एंकर खबर सुना रही थी, तभी पीछे एक बच्चा आया और जबरदस्त डांस (Boy Dance during live telecast) करने लगा। सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है। बीबीसी प्रेजेंटर जेन बार्ट्रम ब्रिटेन (BBC presenter Jen Bartram) यूके के साउथ शील्ड (South Shields) में तेज हवा के बीच रिपोर्टिंग कर रही थीं। तब एक बच्चा पीछे आया और कैमरे की तरफ देखकर डांस करने लगा। वीडियो देखकर आप भी हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे।

मजेदार वीडियो में देखा जा सकता है कि कैमरे को देखते ही बच्चा सामने आता है और डांस करने लगता है। बच्चे का नाम लियो बताया जा रहा है। जेन बार्ट्रम ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में वो शर्ट ऊपर करता है और डांस मूव्स दिखाने लगता है। बार्ट्रम को नहीं पता था कि पीछे एक बच्चा डांस कर रहा है। वो रिपोर्टिंग कर रही थीं और बच्चा मजे से डांस कर रहा था। 

जेन बार्त ने ट्विटर पर लिखा, 'मौसम की जानकारी देते वक्त मुझे नहीं पता था कि पीछे बच्चा मजे से डांस कर रहा था।'

जेन बार्ट्रम ने वीडियो भी शेयर किया है, जहां बच्चा पीछे मजे से डांस कर रहा है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैं मौसम का हाल बता रही थी, देखिए मुझे क्या दिखा। साउंड को तेज करके सुनिए।'

इस वीडियो को उन्होंने 1 अगस्त को शेयर किया था, जिसके अब तक करीब 1 लाख व्यूज हो चुके हैं। साथ ही 2 हजार से ज्यादा लाइक्स और 500 से ज्यादा रि-ट्वीट और कमेंट्स आ चुके हैं। लोगों को यह वीडियो काफी फनी लग रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'हे भगवान, यह कितना फनी वीडियो है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'चीय पीते हुए यह वीडियो देखा। मेरी हंसी नहीं रुक रही है। बहुत ही ज्यादा फनी वीडियो।'

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER