देश / CM केजरीवाल का बड़ा ऐलान, दिल्ली में खुलेंगे साप्ताहिक बाज़ार

Zoom News : Oct 07, 2020, 09:02 PM
नई दिल्ली। CM केजरीवाल का बड़ा ऐलान किया है। देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में साप्ताहिक बाजारों (Weekly Market) के खुलने का रास्ता साफ हो गया है। बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने कहा कि अब दिल्ली के सभी वीकली मार्केट दोबारा खोले जाएंगे। अभी तक प्रति जोन प्रतिदिन केवल दो साप्ताहिक बाजारों को ही खोलने की इजाजत थी।

साथ ही सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के सिनेमाहॉल (Delhi Cinema Hall) को भी खोलने की बात कही। उन्होंने कहा कि आगामी 15 अक्टूबर से दिल्ली के सभी सिनेमाघर खोल दिए जाएंगे। हालांकि उन्हें केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा।

कोरोना काल में कई महीने बंद रहे दिल्ली में रेस्टोरेंट्स सुचारु रूप से चल सकें इसके लिए केजरीवाल ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वो इस दिशा में अनावश्यक रुकावटों और बाधाओं को हटाएं।

बता दें कि कोराना वायरस संक्रमण के चलते दिल्ली के साप्ताहिक बाजार और हाट बीते मार्च से ही बंद थे। साथ ही दिल्ली के सिनेमाहॉल को भी बंद कर दिया गया था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER