Bigg Boss 14 / फ्लोर पर पोछा लगाते नजर आए सलमान खान, सामने आई तस्वीर

Live Hindustan : Aug 15, 2020, 08:02 PM
Bigg Boss 14: टीवी के पॉप्युलर रिएलिटी शो बिग बॉस 14 को लेकर जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज किया था, जिसमें सलमान खेतों में ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आए थे। अब शो से सलमान की एक नई तस्वीर सामने आई है, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। फोटो में सलमान फ्लोर पर पोछा लगाते हुए दिख रहे हैं। 

इस तस्वीर को कलर्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा, ''घर के सब काम करलो खत्म, क्योंकि अब सीन पलटेगा। बिग बॉस 2020। बीबी 14।'' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो 27 सितंबर से शुरू होने वाला है। कलर्स टीवी पर शो का ग्रैंड प्रीमियर 27 सितंबर को होगा। हालांकि, इस बारे में  शो के मेकर्स की तरफ से कोई अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

बिग बॉस 14 के प्रोमो वीडियो में सलमान खेती करते नजर आए थे। वह वीडियो में कहते हैं, लॉकडाउन लाया सभी की लाइफ में स्पीड ब्रेकर इसलिए उगा रहा हूं चावल और चला रहा हूं ट्रैक्टर। लेकिन अब सीजन पलटेगा क्यों आ रहा है बिग बॉस 2020 सिर्फ कलर्स पर।इस वीडियो को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है, अब पलटेगा सीन, क्योंकि बिग बॉस देगा 2020 को जवाब।

इस बार शो में सेलेब्रिटी गेस्ट के तौर पर जैस्मीन भसीन, नेहा शर्मा, विवियन डीसेना, हर्ष बेनीवाल, निया शर्मा के शामिल होने की चर्चा है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER