Bihar Elections / वोट देने आए शख्स से पुलिस ने पूछा मास्क कहा है? लेकर आये थे रास्ते में गिर गया...देखे नोकझोक

Zoom News : Oct 28, 2020, 11:51 AM
सासाराम: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2020) के लिए आज (बुधवार) वोटिंग हो रही है। पहले चरण में 71 सीटों पर मतदान हो रहा है। 71 सीटों पर 1066 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। कोरोनावायरस (Coronavirus) के मद्देनजर सभी पोलिंग बूथ पर खासा सावधानी बरती जा रही है। लोगों से मास्क पहनकर केंद्रों पर आने के लिए कहा गया है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी दिखाई दिए, जो मास्क लगाकर नहीं आए थे। सासाराम में ऐसे ही एक शख्स की पुलिसकर्मियों से हल्की नोकझोक भी देखने को मिली।

नीचे दिए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स पोलिंग बूथ पर मौजूद है। उसने मास्क नहीं पहना है। पुलिसकर्मियों ने जब उसे इस बात पर टोका तो उसने कहा कि जेब से निकालते समय मास्क गिर गया। वह कहता है कि वह खुद मास्क पहनकर बाहर निकलने का प्रचारक है लेकिन इस समय उसने मास्क गिर जाने की वजह से नहीं पहना है। हल्की नोकझोक के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे मास्क दिया।

सासाराम के इसी पोलिंग बूथ पर एक और शख्स मास्क पहनकर नहीं आया था। जब उससे इस बारे में पूछा गया तो उसने कहा, 'मास्क छूट गया है। पहनना जरूरी है लेकिन छूट गया है।'

बताते चलें कि सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की कतारें नजर आ रही हैं। वोटिंग शुरू होने के बाद लखीसराय के 168 नंबर पोलिंग बूथ की EVM में दिक्कत सामने आई। चुनाव अधिकारियों ने फौरन मशीन को बदलवाया। कोरोना काल में किसी राज्य में होने वाले यह पहले विधानसभा चुनाव हैं। एहतियातन खासा सावधानी बरती जा रही है। पोलिंग बूथ पर कर्मचारी ग्लव्स और मास्क में नजर आ रहे हैं। केंद्रों पर सैनिटाइजर रखा हुआ है। मतदाताओं को हाथ सैनिटाइज करने के बाद ही वोटिंग करने दी जा रही है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER