Viral News / वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए हवा में 350 फीट ऊपर उछाल दी बाइक, दर्दनाक मौत

Zoom News : Jun 18, 2021, 04:35 PM
अमेरिका के मशहूर स्टंटमैन एलेक्स हारविल का निधन हो गया है। मोटरसाइकिल पर स्टंट्स कर खासी लोकप्रियता हासिल कर चुके एलेक्स 351 फीट की मोटरसाइकिल जंप के लिए प्रैक्टिस कर रहे थे लेकिन इसी प्रैक्टिस सेशन के दौरान उनकी मौत हो गई। एलेक्स वॉशिंगटन में चल रहे मोसेस लेक एयरशो में मौजूद थे जहां वे अपनी विश्व रिकॉर्ड जंप से पहले प्रैक्टिस कर रहे थे। वहां मौजूद कई लोग उनकी वीडियो बना रहे थे। आईफाइबर वन की रिपोर्ट के अनुसार, एलेक्स का वॉर्म अप चल रहा था और ये उनकी सुबह की पहली जंप थी।

वीडियो के मुताबिक, एलेक्स एक फील्ड में बाइक चला रहे हैं और फिर एक रैंप पर जाकर अपनी बाइक को हवा में लॉन्च कर देते हैं। हालांकि इस जंप के दौरान एलेक्स अपनी मंजिल से कुछ दूर रह जाते हैं और रेत के टीले में क्रैश कर जाते हैं।

किमा-टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, वहां मौजूद चश्मदीदों क्रैश के तुरंत बाद एलेक्स के हेलमेट को हवा में उड़ते हुए देखा था।  द ग्रांट काउंटी कोर्नर के अनुसार, 28 साल के एलेक्स को इस एक्सीडेंट के बाद जो चोटें आई हैं, वही उनकी मौत का कारण बनी है।

एलेक्स को इस क्रैश के बाद वहां मौजूद लोगों ने संभालने की कोशिश की और फिर तुरंत बाद मोसेस में मौजूद अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 150 फीट की इस जंप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

गौरतलब है कि वॉशिंगटन के रहने वाले एलेक्स ने साल 2012 में एक विश्व रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने टोज मोटोक्रॉस पार्क में रैंप टू डर्ट डिस्टैंस जंप में 425 फीट की ऊंचाई नाप दी थी। इसके अगले साल उन्होंने डर्ट टू डर्ट जंप में विश्व रिकॉर्ड कायम कर दिया था।

एलेक्स ने रिचलैंड में हुई इस प्रतियोगिता में 297 फीट की ऊंचाई नापी थी और वे इस रिकॉर्ड के साथ ही अपना नाम गिनीज बुक ऑफ विश्व रिकॉर्ड्स में लिखवा चुके थे। एलेक्स ने इस हादसे से एक महीने पहले ही बताया था कि वे एक और विश्व रिकॉर्ड पर नजरें गड़ाए हुए हैं।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि मैं मोसे लेक वॉशिंटगन में एक नई विश्व रिकॉर्ड जंप के लिए तैयारियां कर रहा हूं और मैं इस एयर शो के दौरान गिनीज बुक ऑफ विश्व रिकॉर्ड में एक बार फिर अपना नाम दर्ज कराने की कोशिश करूंगा।

एलेक्स रैंप टू रैंप में विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद अब रैंप टू डर्ट में विश्व रिकॉर्ड बनाने को लेकर तैयारी कर रहे थे लेकिन इस हादसे के बाद उनका सपना अधूरा रह गया।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER