BJP / बीजेपी प्रदेश मंत्री श्रवणसिंह बगड़ी का स्वागत

Zoom News : Aug 09, 2020, 12:02 PM
जयपुर | बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया की टीम में प्रदेश मंत्री बनाए गए श्रवणसिंह बगड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बगड़ी इससे पहले युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष थे। बीजेपी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का सिलसिला जारी है। नवनियुक्त प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी का स्वागत करने आये भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां का आभार जताया। बगड़ी ने बताया कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को वे सभी साथियों की मदद और पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में निभाएंगे।

गौरतलब है कि हाल ही में बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए श्रवणसिंह बगड़ी को युवा मोर्चा से भारतीय जनता पार्टी में प्रमोट किया था। इसके बाद विभिन्न संगठनों ने प्रदेश अध्यक्ष पूनिया का आभार जताया और बगड़ी को इस नियुक्ति पर बधाई दी थी।

श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाऊंडेशन द्वारा संघ शक्ति कार्यालय में झोटवाड़ा में बगड़ी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसकेपीएफ के ओमेंद्र सिंह चोरू,रूपेन्द्र सिंह करीरी, भंवर सिंह पिपासर, मदन सिंह बामनिया, डॉ. जालिम सिंह अग्रोहा, डॉ. रवि सिंह बागोली, माल  सिंह पंचुदाला, शंकर सिंह खानपुर, राजपाल सिंह करीरी, व धौलपुर जिले के युवा मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री भी मौजूद रहे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER