विशेष / डांस करते हुए दूल्हा-दुल्हन ने लिए सात फेरे, एकता-करण जौहर पर बरसे लोग

Zoom News : Mar 03, 2021, 07:59 PM
विशेष | शादी में सात फेरे लेने के दौरान दूल्हा-दुल्हन द्वारा किए गए डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है। कई यूजर्स ने दूल्हा-दुल्हन के सात फेरे के समय डांस करने को गलत बताया है। हालांकि, कई ने इसका सपोर्ट भी किया है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर यह वीडियो बिड़ला प्रिसिजन टेक्नोलॉजीज के चेयरमैन और एमडी वेदांत बिड़ला ने अपलोड किया है। इसके बाद से ही यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। 

वीडियो को शेयर करते हुए वेदांत बिड़ला ने लिखा, ''ये शादी है या संस्कारों की आहुति?  ये मत भूलिए आप दुनिया में पूजनीय हैं तो केवल अपनी संस्कृति और संस्कारों की वजह से।'' वीडियो एक शादी समारोह का है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन सात फेरे ले रहे हैं। इस दौरान, वे डांस करते हुए सात फेरे लेते हैं। वहीं, आस-पास खड़े कई मेहमान दूल्हा-दुल्हन का उत्साह भी बढ़ाते हुए सुने जा सकते हैं। 

एक दिन से भी कम समय में वीडियो पांच लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इसके साथ ही दो हजार से ज्यादा यूजर्स कॉमेंट्स कर चुके हैं। छह हजार से ज्यादा बार वीडियो को रि-ट्वीट भी किया जा चुका है। एक यूजर तृप्ती गर्ग ने लिखा कि पैथेटिक, मुझे खराब लगा जब दुल्हन डांस करते हुए आई। यह हमारा कल्चर नहीं है।

वीडियो पर कॉमेंट करते हुए स्वाति गोयल शर्मा नामक यूजर ने कहा, ''फेरे करने ही क्यों हैं, जब नहीं मानते तो।'' एक तनूजा जोशी नाम की यूजर ने कहा कि निर्लज लोग हैं ये। संस्कार से कोई लेना-देना नहीं है। सिर्फ डांस करो। एक यूजर ने तो फिल्ममेकर करण जौहर और एकता कपूर पर निशाना साध दिया। रूप नामक यूजर ने कहा कि हिंदू कल्चर को सबसे ज्यादा बर्बाद करण जौहर और एकता कपूर ने किया है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER